फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather : Rain, thunderstorm alert in many districts including Patna, Raghopur Pipa bridge washed away

Bihar News : पटना में दो बजे तक बारिश के बीच वज्रपात का खतरा, गंगा की तेज धारा में राघोपुर पीपा पुल बहा

Wed, 28 Jun 2023 12:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 28 Jun 2023 12:18 PM IST
सार

Bihar : पटना में आज सुबह ही बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। मौसम विभाग ने पटना समेत आसपास के इलाकों में फिर से बारिश  और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Bihar Weather : Rain, thunderstorm alert in many districts including Patna, Raghopur Pipa bridge washed away
नदी की तेज धार में बहा पीपा पुल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पटना में भी बुधवार सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद मौसम विभाग ने फिर से पटना समेत बिहार के 12 जिलों में बारिश और वज्रपाट का अलर्ट जारी किया है। पटना समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है।  इधर, वैशाली के राघोपुर में तेज आंधी के कारण 35 फीट लंबा पीपा पुल बह गया। पुल के बहाव के समय इसपर करीब 40 से अधिक लोग सवार थे। इसके बाद प्रशासन की टीम राहत और बचाव में जुट गई।

विज्ञापन


इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, समस्तीपुर, जहानाबाद और नालंदा जिलों में अगले 48 घंटों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।। अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान राज्य में बादल छाए रहने के साथ अधिकांश स्थानों पर बहुत हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। मधुबनी, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सारण, कैमूर (भभुआ), रोहतास और औरंगाबाद जिलों के भागों में मेघगर्जन एवं वज्रपात की संभावना है।

विज्ञापन

Bihar Weather : Rain, thunderstorm alert in many districts including Patna, Raghopur Pipa bridge washed away
पटना के एजी कॉलोनी इलाके में बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला

पीपा पुल को पुल निर्माण निगम द्वारा नहीं खोला गया था
वैशाली जिला मुख्यालय और राघोपुर प्रखंड को जोड़ने वाला बिदुपुर जिमदारी घाट चकौसन पीपा तेज रफ्तार से चल रही आंधी में तकरीबन 35 फीट बह गया है। जिससे राघोपुर दियारा के लोगों का जिला मुख्यालय हाजीपुर से सड़क संपर्क टूट गया है। गंगा नदी पर दो पार्ट में बना पीपा पुल बुधवार सुबह आंधी में बह गया। हालांकि पीपा पुल खोलने का समय सीमा 15 जून ही था। लेकिन गंगा नदी में पानी कम रहने के कारण पीपा पुल को पुल निर्माण निगम द्वारा नहीं खोला गया था। पीपा पुल खोलने की समय सीमा बीत जाने के बाद उसकी रखरखाव पुल निर्माण निगम के द्वारा नहीं किया जा रहा था।

Bihar Weather : Rain, thunderstorm alert in many districts including Patna, Raghopur Pipa bridge washed away
पीपा पुल पर फंसे लोग। - फोटो : अमर उजाला

22 पंचायतों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क बंद हो गया
पीपा पुल बह जाने से आवगमन पूरी तरह बाधित हो गया। लोगों को नाव के सहारे नदी पार करना पड़ रहा है। राघोपुर प्रखंड के 22 पंचायतों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क बंद हो गया है। पीपापुल खुलने से करीब ढाई से तीन लाख की आबादी को अब नाव से नदी पार कर हाजीपुर एवं अन्य जगहों पर आना जाना पड़ेगा। हालांकि चकौसन जिमदारी घाट के तरफ नदी में पानी अभी बहुत कम है जिसके कारण नाव परिचालन में भी दिक्कतें हो रही है। वहीं लोगों को एक किमी पैदल बालू पर चलकर नाव की सवारी करना पड़ेगा। पुल निर्माण निगम के कनीय अभियंता इरफान अली ने बताया कि तेज हवा के कारण पीपा पुल किनारे से खुलकर बीच में आ गया है। उन्होंने बताया कि पीपा पुल खोलने का समय 15 जून को ही था लेकिन गंगा नदी में पानी कम रहने के कारण उसे नहीं खोला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed