Bihar : ब्रेकअप के बावजूद चाहता था करीब रहना, नहीं मानी तो लेडी कॉन्सेटबल की जान ली
Bihar Police Constable Killed : कटिहार में बिहार पुलिस की महिला सिपाही प्रभा भारती की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह ब्रेकअप करने के बाद अपने पुराने प्रेमी मो. छोटू हसन से पीछा छुड़ाने के लिए महिला थाने में शिकायत तक कर आई थी। प्रभा को जो डर था, वही हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटिहार में बिहार पुलिस की महिला सिपाही प्रभा भारती की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। कटिहार पुलिस लाइन में तैनात प्रभा ट्रैक सूट में थी, इसलिए तत्काल यह पता नहीं चला था कि पुलिसकर्मी है। फिर बूट के आधार पर जानकारी मिली और रात में पहचान कांस्टेबल प्रभा भारती के रूप में हुई। अब यह सामने आया है कि वह ब्रेकअप करने के बाद अपने पुराने प्रेमी मो. छोटू हसन से पीछा छुड़ाने के लिए महिला थाने में शिकायत तक कर आई थी। प्रभा को जो डर था, वही हो गया। इस वारदात के जरिए अपराधी ने बिहार में खाकी की इज्जत और इसके खौफ दोनों पर बड़ी चोट की है।
समाधान यात्रा की ड्यूटी से लौटी थी
प्रभा भारती मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली थी। बताया जाता है कि 7 फरवरी को मुंगेर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा की ड्यूटी के बाद वह घर होते हुए 8 फरवरी को वापस ड्यूटी के लिए कटिहार पुलिस लाइन लौट रही थी। उसके कानों में ईयर फोन लगा था। हत्या के बाद पुलिस को शव के पास बैग, मोबाइल मिला। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया। परिजनों के अनुसार फलका के मोरसंडा निवासी मो. छोटे हसन से उसका एक साल तक अफेयर चला था और अब ब्रेकअप हो चुका था। परिजनों के अनुसार ब्रेकअप के बाद भी वह प्रभा के आसपास रहना चाहता था, जिसके बारे में महिला थाने में शिकायत की गई थी।
पुलिस के मुताबिक साथ आ रहा था हत्यारा
महिला थाना में शिकायत के बाद पुलिस का दावा है कि दो बार हसन के घर दबिश दी गई थी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका था। परिजनों ने उसी पर संदेह जताया है। एसपी जितेंद्र कुमार भी इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बता रहे हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित कर छापेमारी की बात कह रहे हैं। इसके अलावा, पुलिस एक और बात यह कह रही है कि प्रभा भारती आरोपी के साथ ही थी। साथ चलते हुए ही सुनसान जगह देखकर प्रभा की उसने हत्या की।