फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Vigilance team Raid on corrupt engineer Sanjay Rai, cash recovered

Bihar: बिहार के भ्रष्ट इंजीनियर के घर पड़ा विजिलेंस का छापा, अब तक पांच करोड़ कैश व ज्वैलरी बरामद

Sat, 27 Aug 2022 01:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 27 Aug 2022 01:58 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि इंजीनियर के किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की गई, जहां से करीब पांच करोड़ रुपये नकद बरादम हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar: Vigilance team Raid on corrupt engineer Sanjay Rai, cash recovered
इंजीनियर के घर से मिला कैश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस टीम ने शनिवार को बिहार के एक सरकारी इंजीनियर के घर पर छापा मारा। इंजीनियर के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि दो ठिकानों पर हुई छापेमारी में अब तक करीब पांच करोड़ रुपये का कैश और आभूषण प्राप्त हुए हैं। नोटों की गिनती की जा रही है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल के कार्यपालक इंजीनियर संजय कुमार राय पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। शनिवार को विजिलेंस टीम ने संजय राय के किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर छापा मारा। यहां पर टीम पहुंची तो सामने आया कि इंजीनियर सारा कैश अपने जूनियर इंजीनियर व कैशियर के यहां रखता है। इसके बाद विजिलेंस टीम ने यहां छापेमारी कर करीब पांच करोड़ कैश बरामद किया। जानकारी के मुताबिक, इंजीनियर संजय राय के आवास पर करीब 13 अधिकारी मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

नोटों से की जा रही गिनती 
डीएसपी सुजीत सागर ने बताया, इंजीनियर के किशनगंज स्थित परिसर में छापेमारी मी गई। यहां से कुछ दस्तावेज और जेवर बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया, नोटों की गिनती मशीन से की जा रही है। अब तक करीब दो करोड़ कैश की गिनती की जा चुकी है। 

बिहार में जारी है छापेमारी का दौर
बिहार में इन दिनों छापेमारी का दौरा जारी है। इससे पहले बिहार में राजद नेताओं के घर पर सीबीआई ने छापा मारा था। सीबीआई ने राजद कोषाध्यक्ष व एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व एमएलसी सुबोध राय, सांसद फैयाज अहमद और आशफाक करीम के आवास पर भी छापेमारी की गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed