Bihar Vidhan Sabha : JDU विधायक ने PM मोदी की आपत्तिजनक टिप्पणी, विरोध में BJP ने किया जमकर हंगामा
बिहार विधानसभा में सत्र की शुरूआत में बिहटा के छात्र तुषार के अपहरण के बाद हत्या का मामला विपक्ष ने उठाया। भाजपा विधायकों ने इस मामले को सरकार को घेरते हुए बिहार में बढ़ते अपराध का मामला उठाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा में सत्र की शुरूआत में बिहटा के छात्र तुषार के अपहरण के बाद हत्या का मामला विपक्ष ने उठाया। भाजपा विधायकों ने इस मामले को सरकार को घेरते हुए बिहार में बढ़ते अपराध का मामला उठाया। भाजापा विधायक पवन जायसवाल ने बिहार में यूपी की तर्ज पर योगी मॉडल लागू कर अपराध पर लगाम लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को अपराधियों के बीच खौफ पैदा करें। एक मासूम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। यह बता रहा है कि अपराधी कितने बेखौफ हो चुके हैं।
भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया
इधर, JDU विधायक मीणा कामत द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने से JDU विधायक की आपत्तिजनक टिप्पणी को सदन की कार्यवाही को निकालने का आदेश दिया। इधर, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि अपहरण लूट और हत्या हो रही है और सरकार चुप है। मुजफ्फरपुर के मंत्री का मामला उठाया तो RJD ने विरोध करना शुरू कर दिया। विजय सिन्हा ने फिर पूछा तो सीएम मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलड़ियों को नौकरी देने की बात अटल जी के समय के साथ ही शुरू हुआ था।
कब्रिस्तान घेराबंदी का मामला सदन में उठा
इधर, प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड पटना का वित्तीय वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 के वार्षिक प्रतिवेदन की प्रति सदन की मेज पर प्रस्तुत किया। इससे पहले माले विधायक मनोज मंजिल ने कब्रिस्तान घेराबंदी का मामला सदन में उठाया। इस पर प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि जहां शांति व्यवस्था कायम है, जो जगह संवेदनशील नहीं है वहां घेराबंदी की जरूरत नहीं है।
विधान परिषद अपडेट्स...
बिहार विधान परिषद में राजद सदस्य कुमार नागेंद्र ने मौसम में तब्दीली के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने का मामला उठाया। उन्होंने बिहार सरकार से किसानों को राहत देने की मांग की। भाजपा के MLC हरि साहनी ने सदन में शराबबंदी का मुद्दा फिर से उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार शराबबंदी कानून को सफलता से लागू करने के लिए समीक्षा की जरूरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जो पिएगा वो मरेगा यह देश का सबसे बड़ा असंवेदनशील बयान है।