फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vaishali News; Parents Made Gudiya out From Nawada Home,Villagers Get Her Married In Hajipur

मां-पिता ने भगाया तो गैरों ने करवाई शादी: नवादा से भटककर वैशाली पहुंची युवती, 20 दिन बाद ग्रामीणों ने करवाया विवाह

Sat, 29 Jan 2022 11:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 29 Jan 2022 11:48 AM IST
सार

इस शादी में वर और वधु पक्ष समेत अन्य गांवों के लोग भी शामिल हुए। मुखिया के पुत्र रवि प्रकाश और उनकी पत्नी पूजा लक्ष्मी ने अपनी बेटी की तरह उसका छेका और सभी रश्म पूरे किए।

विज्ञापन
Bihar Vaishali News; Parents Made Gudiya out From Nawada Home,Villagers Get Her Married In Hajipur
विवाह - फोटो : Pixabay

विस्तार

बिहार के नवादा में सौतेली मां और पिता ने जब अपनी बेटी को घर से भगा दिया तो वैशाली के ग्रामीणों ने उसे आसरा देकर उसकी शादी करवा दी। इस शादी में उस गांव के साथ-साथ अन्य गांव के लोगों ने भी भाग लिया। यह अनोखी शादी वैशाली जिले के हाजीपुर प्रखंड के दिग्घी कला पूर्वी गांव में हुई है। अब इस शादी की चर्चा देश के अन्य राज्यों में भी हो रही है।  

विज्ञापन


क्या है मामला
पीड़ित लड़की ने बताया कि नवादा में पिता और सौतेली मां ने उसे पीटकर भगा दिया था। इसके बाद वह घर से भाग गई और भटकती हुई वैशाली पहुंची। यहां करीब 20 दिनों तक उसे स्थानीय लोगों ने आसरा दिया। लोगों ने जब उसे घर पहुंचाने की बात कही तो वह घर जाने को तैयार नहीं हुई तो ग्रामीणों ने अच्छा लड़का देखकर उसकी शादी करा दी। युवती की सबसे अच्छी बात यह है कि वह मैट्रिक पास है। उसने बताया कि सौतेली मां हमेशा मारपीट करती थी लेकिन पिता विरोध भी नहीं करते थे।
विज्ञापन


गांव में महेंद्र दास के दरवाजे पर जाकर खाना मांगा
गांव में कुछ देर भटकने के बाद वह किसी ग्रामीण के दरवाजे पर जाकर खाना और पानी मांगते हुए रोने लगी। महेंद्र दास की पत्नी ने पूछताछ की तब उसने अपनी आपबीती सुनाई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उस ग्रामीण के परिवार ने भटकी हुई लड़की को अपने पास रख लिया और बेटी की तरह प्यार देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की पर कुछ असामाजिक तत्वों की नजर भी पड़ी
महेंद्र दास के यहां रह रही लड़की पर कुछ असामाजिक तत्वों की नजर भी पड़ गई। तब उसने दिग्घी पूर्वी पंचायत की मुखिया आशा देवी और उनके पुत्र रवि प्रकाश उर्फ टिंकू को मामले की जानकारी दी। मुखिया को जानकारी मिलते ही उसने लड़की को बुलाया। फिर ग्रामीणों की सहमति से उसकी शादी  सबलपुर निवासी अलख राय से तय कर दी। कुछ दिनों बाद धूमधाम से उसकी शादी कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed