फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Upendra Kushwaha returns to Patna after meeting Amit Shah, targets Nitish Kumar, Narendra Modi

Bihar: शाह से मिलकर पटना लौटे कुशवाहा, कहा- बिहार के लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद हुआ, उसे कौन लौटाएगा?

Fri, 21 Apr 2023 01:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 21 Apr 2023 01:35 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने महागठबंधन सरकार और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
Bihar: Upendra Kushwaha returns to Patna after meeting Amit Shah, targets Nitish Kumar, Narendra Modi
उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने महागठबंधन सरकार और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक बहाली की जो राज्य सरकार की प्रक्रिया है, इस पर हम लोग बार-बार कह रहे हैं कि यह प्रक्रिया आपकी गलत है। इससे क्वालिटी शिक्षा की अच्छी नहीं संभव हो पाएगी। यह हम लोग बार-बार कह रहे थे।
विज्ञापन


कुशवाहा ने कहा कि हमलोगों ने पहले ही कहा था कि आयोग बनाकर शिक्षकों की बहाली करें लेकिन उस समय इन बातों पर ध्यान नहीं दिया और अनसुना कर दिया गया। अब जाकर नीतीश कुमार संशोधन कर हमारी बातों को ही मान रहे हैं। बिहार ने लाखों छात्रों का जो भविष्य बर्बाद हुआ है उसको कौन लौटाएगा? कई चीजें ऐसी हैं जिसे काफी समय पहले बदलना चाहिए था लेकिन उसे अब बदला जा रहा है।  
विज्ञापन


PM नरेंद्र मोदी के सामने कोई चैलेंज नहीं
उपेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि CM नीतीश कुमार ने जिन जिन विषयों पर पॉलिसी बनाई है उनमें से अधिकांश खामियाजा आज जनता भुगत रही है। इतने दिनों के बाद पीछे की बातों में परिवर्तन करना इस बात की आवश्यकता महसूस हो रही है। गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी मुलाकात गुरुवार को गृह मंत्री से हुई है और मुलाकात हुई है  कुछ तो बात हुई होगी। मुलाकात ही बात के लिए होती है। क्या बात हुई के सवाल पर उन्होंने कहा कि  जब मुझे आवश्यकता महसूस होगी तब मैं बताऊंगा। NDA में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब यह बात मुझे बतानी होगी तो बता ही दूंगा। अभी हमलोग तैयार नहीं है कि आपलोगों से कुछ लोगों कुछ शेयर कर पाएं। 2024 के लोकसभा चुनाव के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि आगामी चुनाव में नरेंद्र मोदी के सामने कोई चैलेंज नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed