फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Union Minister Giriraj Singh targets CM Nitish Kumar after Grand Alliance rally

Bihar: महागठबंधन की रैली के बाद गिरिराज ने कसा तंज, कहा - माल महाराज का, मिर्जा खेले होली

Sun, 26 Feb 2023 06:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 26 Feb 2023 06:32 PM IST
सार

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्णिया के महारैली के अगले दिन पटना में नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भोली भाली जनता को बरगला रहे हैं। माल महाराज का, मिर्जा खेले होली। 

विज्ञापन
Bihar: Union Minister Giriraj Singh targets CM Nitish Kumar after Grand Alliance rally
प्रेसवार्ता करते गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्णिया के महारैली के अगले दिन पटना में प्रेसवार्ता कर नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया। उन्होंने नीतीश कुमार पर सीधा तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार भोली भाली जनता को बरगला रहे हैं। उन्होंने एक कहावत कहते हुए उनपर कटाक्ष करते हुए कहा कि माल महाराज का, मिर्जा खेले होली। इनके पास पैसे कहां हैं, ये अपने कर्मचारियों को तनख्वा दे दें यही बहुत है। विकास के लिए इनके पास अब पैसे नहीं बचे हैं। ये सरकार सरकार को बचाने में ज्यादा मस्त हैं न कि विकास के कार्यों को करने में, गरीबों को मकान देने में, मनरेगा के काम करने में या फिर सड़क बनवाने में अब उनकी दिलचस्पी नहीं रह गई है। वह सिर्फ अपनी सरकार को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


केंद्र के द्वारा मदद नहीं करने का दिया जबाब 
गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि एनडीए से अलग होने के बाद से केंद्र सरकार ने बिहार को आर्थिक मदद नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने मदद नहीं किया तो फिर बिहार में 31,000 करोड़ कहां से आ गया। रुरल एरिया के लिए अगर भारत सरकार का पैसा न जाय तो इनकी बत्ती गुल हो जाएगी, इनके गाड़ियों का डीजल पेट्रोल बंद हो जायेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में भी 5488.81 करोड़ दिए हैं, एडमिनिस्ट्रेटिव मद में 936.39 करोड़ दिया गया है । उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 8 साल में कुल 1 लाख 66 हजार करोड़ रुपया दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed