फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BIHAR: Truck going to Samastipur carrying liquor caught in Muzaffarpur, 525 cartons hidden in basement

BIHAR: शराब लेकर समस्तीपुर जा रहा ट्रक मुजफ्फरपुर में पकड़ा गया, तहखाना बना छिपाए थे 525 कार्टन

Fri, 16 Dec 2022 03:21 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 16 Dec 2022 03:21 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में एक ट्रक शराब की खेप ले जा रहे तस्करों को पकड़ा गया है। मनियारी पुलिस और पटना की मद्य निषेध की टीम ने संयुक्त छापेमारी में शराब की यह खेप पकड़ी है।

विज्ञापन
BIHAR: Truck going to Samastipur carrying liquor caught in Muzaffarpur, 525 cartons hidden in basement
शराब के साथ ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण में जहरीली शराब से सिलसिलेवार मौतों के बीच मुजफ्फरपुर में एक ट्रक शराब की खेप ले जा रहे तस्करों को पकड़ा गया है। मनियारी पुलिस और पटना की मद्य निषेध की टीम ने संयुक्त छापेमारी में शराब की यह खेप पकड़ी है। छापेमारी थाना क्षेत्र के भुजूंगी चौक के पास हुई, जिसमें ट्रक चालक डोला राम को भी गिरफ्तार किया गया। वह पंजाब का रहने वाला है। धंधेबाजों ने ट्रक के भीतर तहखाना बनाकर शराब के कार्टन को छिपाया था। 
विज्ञापन


ताजपुर पहुंचकर एक नंबर पर करना था कॉल
कुल 525 कार्टन शराब बरामद हुई है। गुरुवार देर शाम बरामदगी के बाद मनियारी थाने में शुक्रवार सुबह केस दर्ज किया गया। पुलिस की पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि शराब की खेप ताजपुर होते हुए समस्तीपुर तक पहुंचाने का जिम्मा था। इसके लिए ट्रक किराया और डीजल के अलावा 10 हजार रुपए अतिरिक्त में सौदा तय हुआ था। ताजपुर पहुंचकर एक नंबर पर कॉल करना था। वहां से एस्कॉर्ट करते हुए शराब माफिया उसे समस्तीपुर में सुरक्षित ठिकाने तक ले जाते। लेकिन, इससे पहले ही वह मुजफ्फरपुर में पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


ट्रक पर उत्तराखंड का नंबर, शराब हरियाणा की
मनियारी थानेदार संतोष कुमार ने बताया कि जब्त शराब की खेप हरियाणा निर्मित है। ट्रक उत्तराखंड नंबर है। इसका सत्यापन डीटीओ से किया जा रहा है, क्योंकि कई बार शराब की खेप लाने के लिए फर्जी नंबर का इस्तेमाल किया जाता रहा है। थानेदार ने बताया कि मद्य निषेध पटना के जरिए सूचना मिली थी कि दूसरे प्रदेश से शराब की खेप मुजफ्फरपुर होकर जाने वाली है। संयुक्त रूप से कार्रवाई कर इसे पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed