फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Tractor full of people going for cremation overturned in Patna, one killed, 18 injured

Bihar: पटना में दाह संस्कार करने जा रहे लोगों से भरा ट्रैक्टर 20 फीट गहरे गड्ढे में पलटा, एक की मौत, 18 घायल

Wed, 19 Apr 2023 11:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 19 Apr 2023 11:26 PM IST
सार

पटना में दाह संस्कार करने जा रहे लोगों से भरा ट्रैक्टर 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये। उन घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar: Tractor full of people going for cremation overturned in Patna, one killed, 18 injured
पटना में दाह संस्कार कर लौट रहे लोगों से भरा ट्रैक्टर 20 फीट गहरे गड्ढे में पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में दाह संस्कार करने जा रहे लोगों से भरा ट्रैक्टर 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये। उन घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आननफानन में पुलिस ने सभी घायलों को निजी नर्सिंग होम भेज दिया। घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना मनेर थाना क्षेत्र के बांक गांव की है।  
विज्ञापन



 

Bihar: Tractor full of people going for cremation overturned in Patna, one killed, 18 injured
: पटना में दाह संस्कार कर लौट रहे लोगों से भरा ट्रैक्टर 20 फीट गहरे गड्ढे में पलटा - फोटो : अमर उजाला
अंधेरा होने की वजह से पलट गया ट्रैक्टर
गांव के लोगों का कहना है कि बुधवार को कमला गोपालपुर निवासी रामसेवक सिंह की पत्नी की मौत हो गई थी। परिजन के साथ-साथ गांव के भी लोग उनके दाह संस्कार में शामिल होने ट्रैक्टर से लोदीपुर के गंगा घाट जा रहे थे, तभी अंधेरा होने के कारण बांके गांव के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में गोपालपुर निवासी स्वर्गीय नवमी राय के पुत्र प्रमोद कुमार उर्फ बिगुल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि लगभग 18 लोग घायल हो गए। उन घायलों में 5 की हालत काफी गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Tractor full of people going for cremation overturned in Patna, one killed, 18 injured
पटना में दाह संस्कार करने जा रहे लोगों से भरा ट्रैक्टर 20 फीट गहरे गड्ढे में पलटा - फोटो : अमर उजाला
पांच की हालत है गंभीर
घटना की सूचना मिलते ही मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचते ही बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया गया। सभी घायलों को पास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उन घायलों में पांच की हालत गंभीर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed