{"_id":"64d0c5ba3608ca411a0f78d5","slug":"bihar-three-sap-personnel-suspended-including-woman-inspector-who-recovered-during-patrol-in-chhapra-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: महिला दारोगा समेत SAP के तीन जवान सस्पेंड, गश्ती के दौरान वसूली करते वायरल हुआ था वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: महिला दारोगा समेत SAP के तीन जवान सस्पेंड, गश्ती के दौरान वसूली करते वायरल हुआ था वीडियो
Mon, 07 Aug 2023 03:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 07 Aug 2023 03:51 PM IST
सार
Bihar News: बिहार में सारण जिले के तहत आने वाले छपरा में बालू लदे वाहनों से वसूली करते हुए महिला दारोगा सहित चार पुलिसकर्मी पकड़े गए हैं। महिला दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सारण के छपरा में रिश्वतखोर पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ एसपी के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में छपरा के मुफस्सिल थाना के पुलिस गश्ती दल द्वारा बालू लदे ट्रैक्टर से अवैध वसूली किया जा रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के आधार पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए महिला दरोगा समेत चार बिहार सैप पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिस कर्मियों पर मुफ्फसिल थाना में एफआईआर भी दर्ज कराया गया है। एसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि वायरल वीडियो में मुफस्सिल थाना के महिला सहायक अवर निरीक्षक प्रतिमा कुमारी, सैप के चालक घरभरण राम, सिपाही खेमचंद कुमार, सिपाही हरेंद्र राय शामिल हैं।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो के जांच में सही पाया गया है, जिसके आधार पर सभी दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर एफआईआर दर्ज किया गया है। दरोगा समेत सभी दोषी पुलिसकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी पुलिस पदाधिकारी द्वारा अवैध वसूली आदि का ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने पर सीधा हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
साक्ष्य उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। आमजनों से अपील है कि ऐसे पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें।