फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar: three IPS and 19 BPS posting as SDPO in new subdivisions, Bihar Police Service transfer

Bihar : तीन IPS और 19 BPS को नए अनुमंडलों में SDPO की कमान, बिहार पुलिस सेवा के 30 अफसरों का तबादला

Tue, 11 Apr 2023 08:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 11 Apr 2023 08:40 PM IST
सार

राज्य सरकार ने व्यापक पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों के ट्रांसफर के एक दिन के अंतराल पर फिर बड़े पैमाने पर स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन
Bihar: three IPS and 19 BPS posting as SDPO in new subdivisions, Bihar Police Service transfer
बिहार पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य सरकार ने व्यापक पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों के ट्रांसफर के एक दिन के अंतराल पर फिर बड़े पैमाने पर स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की। ताजा अधिसूचना में भारतीय पुलिस सेवा के तीन अफसरों और बिहार पुलिस सेवा के 19 अफसरों को मिलाकर कुल 22 अफसरों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के रूप में पोस्टिंग दी। मंगलवार को तीन आईपीएस के साथ बिहार पुलिस सेवा (बिपुसे) के कुल 30 अफसरों के तबादले की अधिसूचना जारी की गई। 2019 बैच के आईपीएस शुभांक मिश्रा जो अब तक अररिया में फारबिसगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थे। रोहतास के डेहरी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। 2019 बैच के ही आईपीएस चंद्रप्रकाश जो अब तक मोतिहारी में रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थे आरा सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। 2019 बैच के आईपीएस राज अब तक बक्सर में डुमरांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थे, मोतिहारी सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे।

विज्ञापन


जानिए, बिहार सरकार ने किस अफसर को कहां भेजा...

  • मुजफ्फरपुर के रेल पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार को नवादा में रजौली का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। 
  • विज्ञापन
  • बेगूसराय के मंझौल में बतौर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पदस्थापित सत्येंद्र कुमार सिंह को मोतिहारी के चकिया का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अपराध अनुसंधान विभाग बिहार में पुलिस उपाधीक्षक की भूमिका देख रहे नंद जी प्रसाद को बगहा के रामनगर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।
  • बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस एक के पुलिस उपाधीक्षक प्रांजल को गोपालगंज सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।
  • विशेष कार्यबल में पुलिस उपाधीक्षक सियाराम यादव को पटना के फगुआ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।
  • बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 16 के पुलिस उपाधीक्षक कमलेश कुमार को गया के नीमचक बथानी का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।
  • निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार सिंह जहानाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाए गए हैं।
  • मद्य निषेध पटना में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में कार्यरत सोनल कुमारी सीतामढ़ी के बेलसंड में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाई गई हैं।
  • विशेष शाखा में पुलिस उपाधीक्षक सुरभ सुमन को वैशाली के महुआ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।
  • बेगूसराय क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक (प्रशासन) के रूप में कार्यरत सतीश कुमार को वैशाली के महनार का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।
  • विशेष शाखा में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक नरेश पासवान को सारण के मढ़ौरा का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।
  • बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10 में पदस्थापित कुमारी दुर्गा शक्ति को मधुबनी के फुलपरास का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।
  • बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस जांच में पुलिस उपाधीक्षक गौतम कुमार और किशनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे।
  • आर्थिक अपराध इकाई बिहार के पुलिस उपाधीक्षक श्याम किशोर रंजन को बेगूसराय के मंझौल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • शिवहर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय समस्तीपुर सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे।
  • नवादा में डीएसपी (मुख्यालय) रहे अनिल कुमार अब शिवहर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे।
  • अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस उपाधीक्षक नेहा कुमारी को मधुबनी के बेनीपट्टी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • भोजपुर के प्रोबेशनरी डीएसपी अनुराग कुमार को गोपालगंज के हथुआ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।
  • गोपालगंज सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार को पटना बुला लिया गया है। वह यहां तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में सेवा देंगे।
  • पटना में फतवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार मांझी को मुंगेर जिले के जमालपुर में विशेष सशस्त्र पुलिस 9 में बतौर पुलिस उपाधीक्षक जिम्मेदारी दी गई है।
  • गया के नीमचक बथानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनय कुमार शर्मा को बिहार पुलिस मुख्यालय में डीएसपी के रूप में बुला लिया गया है।
  • जहानाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे को आपात अनुक्रिया एवं सहयोग प्रणाली (ERSS) में पुलिस उपाधीक्षक की भूमिका दी गई है।
  • सीतामढ़ी में बेलसंड के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह को पुलिस महानिरीक्षक यातायात कार्यालय में डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • वैशाली के महुआ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूनम केसरी को आपात अनुक्रिया एवं सहयोग प्रणाली (ERSS) मैं डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • वैशाली में महनार के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार पंजियार के पुलिस उपाधीक्षक बनाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 19 बेगूसराय भेज दिया गया है।
  • सारण में मढ़ौरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा को भागलपुर में नाथनगर क्षेत्र सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय का डीएसपी बनाया गया है।
  • मधुबनी के फुलपरास में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात कुमार शर्मा को बोधगया में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 17 का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
  • किशनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद अनवर जावेद अंसारी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 17 बोधगया का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
  • मधुबनी में बेनीपट्टी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह अब आरा में अश्वरोही विशेष सशस्त्र पुलिस के डीएसपी होंगे।
  • विशेष कार्य बल के पुलिस उपाधीक्षक महताब आलम को बेतिया सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed