फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: This love or madness, lover ate sleeping pills after not getting KISS in Saran

Bihar: यह प्यार या पागलपन, सारण में KISS नहीं मिलने पर प्रेमी ने खाई नींद की गोली

Tue, 14 Feb 2023 01:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 14 Feb 2023 01:17 PM IST
सार

यह ढाई अक्षर का प्यार भी बड़ा अजीब होता है।अजीब इसलिए क्यों कि आशिक प्यार की चाशनी में या तो खुद डूब जाता है या प्यार में असफल होने पर खुद की दुनियां को ही तबाह कर लेता है। कुछ ऐसा ही मंजर सारण में देखने को मिला।

विज्ञापन
Bihar: This love or madness, lover ate sleeping pills after not getting KISS in Saran
अस्पताल में बिलखते परिजन - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

यह ढाई अक्षर का प्यार भी बड़ा अजीब होता है।अजीब इसलिए क्यों कि आशिक प्यार की चाशनी में या तो खुद डूब जाता है या प्यार में असफल होने पर खुद की दुनियां को ही तबाह कर लेता है। कुछ ऐसा ही मंजर सारण में देखने को मिला जहां एक युवक ने KISS DAY पर प्रेमिका से किस की मांग पूरी नहीं होने पर गुस्से में नींद की गोली खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आनन फानन में परिजनों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। मामला रिविलगंज थाना क्षेत्र का है  जहां लगभग 25 वर्षीय शशि कुमार ने प्रेमिका के द्वारा KISS नहीं देने की जिद्द पर उसने नींद की 10 गोली एक बार में ही खा लिया। फिलहाल शशि का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि शशि का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वैलेंटाइन डे के  KISS DAY पर दोनों में KISS लेने और देने के सवाल पर जमकर नोंक झोंक हो गई जिस वजह से शशि ने गुस्से में एक साथ नींद की 10 गोली खा ली। फिलहाल शशि सदर अस्पताल में इलाजरत है।

विज्ञापन


promise day को फांसी लगाने कर आत्महत्या की हुई थी कोशिश 
बताया जाता है कि 11 फरवरी यानि promise day को भी शशि ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन परिवार के किसी सदस्य की नजर पड़ जाने की वजह से उस दिन शशि की जान बच गई थी। फिलहाल प्यार में पागल शशि अभी इलाजरत  है और परिवार के लोग उसके इस हरकत से मर्माहित हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed