फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Tejashwi yadav attacked CM Nitish kumar on twitter

तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- झांसाकुमार जनता के साथ किए वादों का जवाब दो

Thu, 14 Dec 2017 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 14 Dec 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Bihar: Tejashwi yadav attacked CM Nitish kumar on twitter
राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : PTI
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे  तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने शायराना अंदाज में अपने ट्विटर अकांउट पर ट्वीट कर नीतीश कुमार को झांसाकुमार बताते हुए जनता की बेहाल स्थिति पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार विकास की समीक्षा करने के पहले बताइये कि जनता के साथ जो वादे किए गए थे उनका क्या हुआ। उन्होंने किसानों की बेहाल हालत और युवाओं की बेरोजगारी की स्थिति का जिक्र करते हुए नीतीश को जनता के साथ विश्वासघात करने वाला बताया है। 
विज्ञापन

 

पढ़ें- मोदी के सवाल पूछने पर भड़के तेजस्वी, जमकर निकाली भड़ास

गौरतलब है कि इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के मौजूदा उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर लगातार हमलावार रहे हैं। उनके और सुशील मोदी के बीच ट्वीटर जंग छिड़ी थी। तेजस्वी 10 दिसंबर को सुशील मोदी पर वार करते हुए कहा था कि "सुशील मोदी बतायें नीतीश जी ने उनकी पार्टी को 2013 में लात मार बाहर क्यों किया था? फिर मैं जवाब दूंगा। हम जमीर बेच आपकी तरह नीतीश वंदना नहीं करते। आपकी तरह हारे हुए व बेईज्जत होकर चोर दरवाज़े की राजनीति नहीं करते।"

असल में तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के उस ट्वीट से भड़के हुए थे जिसमें सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि "तेजस्वी यादव बेनामी सम्पत्ति के बारे में न जांच एजेंसियों को जवाब दे पाये, न मुख्यमंत्री के साथ एकांत वार्ता में तथ्यपरक और बिंदुवार उत्तर दे पाये थे। 27 अगस्त की रैली में जनता को जवाब देने की बात भी सही साबित नहीं हुई। अब वे चार्जशीट दाखिल होने का इंतजार कर रहे हैं, पर जवाब..."।

असल में इन दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से ट्वीटर वार चला आ रहा है। बिहार में सत्ता से हटने के बाद तेजस्वी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed