फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Tej Pratap Yadav reached the police station in Patna: He came to help a person who came from Nalanda

Bihar News: अचानक थाना पहुंचे तेजप्रताप यादव, सीएम नीतीश के गृह जिले से आए शख्स की यह बात सुन पुलिस के पास गए

Tue, 08 Apr 2025 10:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 08 Apr 2025 10:35 AM IST
सार

तेज प्रताप यादव के थाना पहुंचने का मामला सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तेज प्रताप और पीड़ित परिवार को जल्द कार्रवाई और लापता व्यक्ति को खोज निकालने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Bihar: Tej Pratap Yadav reached the police station in Patna: He came to help a person who came from Nalanda
थाना पहुंचे तेज प्रताप यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। सोमवार मध्य रात्रि को तेज प्रताप यादव अचानक पटना के कदमकुआं थाना पहुंच गए।तेजप्रताप को अचानक थाने पहुंचते देख सारे पुलिसकर्मी चौंक गए। पूर्व मंत्री के आने की सूचना पर फौरन थानेदार भी पहुंचे। इसके बाद तेज प्रताप ने सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आए शख्स मदद करने का अनुरोध पुलिस अधिकारी से किया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


रात में कदलकुआं इलाके में घूम रहे थे तेज प्रताप
बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि को तेज प्रताप यादव कदमकुआं इलाके से रात में घूमते हुए गुजर रहे थे। गोलंबर के पास कुछ लोग खड़े थे, जिसे उन्होंने गाड़ी रोक दी। तेजप्रताप यादव ने उनलोगों से पूछा कि कोई दिक्कत है?। मौके पर मौजूद अरूणेश कुमार ने बताया कि नालंदा जिले के गोंदू विगहा पंचायत के मुखिया पति बिंदु यादव पांच दिनों से लापता हैं। छानबीन में उनका लोकेशन यहीं किसी आसपास के अपार्टमेंट में मिल रही है। उन्हें ही खोजने आए हैं। पुलिस की सहायता मिल जाती तो और आसान हो जाता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजप्रताप सभी लोगों को लेकर थाना पहुंच गए
बस इतनी सी बात पर तेजप्रताप सभी लोगों को लेकर थाना पहुंच गए। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने कुदमकुआं थानेदार से इन लोगों की मदद की गुहार लगाई। थानेदार के आदेश पर फौरन पुलिस टीम के साथ बताए गए लोकेशन पर भी पहुंचे। लेकिन, लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका। तेज प्रताप यादव ने भी मामले की लगातार निगरानी का भरोसा दिया और कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।

सड़क हादसे में परिवार के चार की मौत, नहर में गिरी स्कॉर्पियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed