फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : many died of a family in jandaha road accident news today vaishali gandhi setu patna accident

Road Accident: बिहार में कार का भीषण हादसा, नई दुल्हन समेत चार की मौत; गांधी सेतु पर भी दुर्घटना, 10 घायल

Tue, 08 Apr 2025 08:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 08 Apr 2025 08:01 AM IST
सार

Bihar News : मंगलवार की सुबह बिहार के वैशाली जिले में दो बड़े हादसे की खबरों से हुई। जंदाहा में कार के भीषण हादसे में परिवार के चार की मौत हो गई। इधर, गांधी सेतु पर तेज रफ्तार गाड़ी-टेम्पो की टक्कर में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Bihar News : many died of a family in jandaha road accident news today vaishali gandhi setu patna accident
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में दो अलग अलग सड़क हादसों से हड़कंप मच गया है। पहली घटना जंदाहा-समस्तीपुर हाइवे पर हुई। इस भीषण हादसे में नई दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि मंगलवार अहले सुबह सभी लोग शादी समारोह से अपने घर कार से लौट रहे थे। महिसौर थाना क्षेत्र के पनसला चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर कुशियारी निवासी क्रांति कुमार की पत्नी बबीता देवी, 8 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी, गणेश राय की पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका मोना देवी के रूप में हुई है। जबकि नवविवाहिता की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : many died of a family in jandaha road accident news today vaishali gandhi setu patna accident
सड़क हादसे में बच्ची और नई दुल्हन की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

गांधी सेतु पर हादसे में 10 लोग घायल
वहीं दूसरी घटना वैशाली गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पर पाया नंबर पांच के पास हुई। यहां पर टेंपो और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई। इसमें टेंपो पर सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
चुनाव से पहले राहुल ने बता दी बिहार कांग्रेस की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed