{"_id":"675e90c92ebf7cb477013146","slug":"bihar-teacher-education-department-released-new-date-for-counselling-tre-3-headmaster-bpsc-teacher-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Teacher: शिक्षकों के काम की खबर, शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग के लिए नया डेट जारी किया; पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Teacher: शिक्षकों के काम की खबर, शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग के लिए नया डेट जारी किया; पढ़ें पूरी खबर
Sun, 15 Dec 2024 01:48 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:48 PM IST
सार
शिक्षा विभाग ने बीपीएससी टीआरई 3 पास शिक्षकों के लिए काउंसलिंग की तिथि जारी की है। यह 23 दिसंबर से शुरू होगी और 28 दिसंबर तक चलेगी। काउंसलिंग बीपीएससी द्वारा संबंधित अभ्यर्थियों को आवंटित जिले में होगी।
विज्ञापन
बिहार शिक्षा विभाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग की तिथि में फिर से बदलाव किया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, प्रधानाध्यापकों व प्रधान शिक्षकों की काउंसलिंग अब 20 दिसंबर से शुरू होगी। यह सात जनवरी तक चलेगी। काउंसलिंग की प्रक्रिया शिक्षकों के पदस्थापना वाले जिलों में ही होगी।
विज्ञापन
बीपीएससी टीआरई 3 पास शिक्षकों के लिए काउंसलिंग इस तारीख से
शिक्षा विभाग ने बीपीएससी टीआरई 3 पास शिक्षकों के लिए काउंसलिंग की तिथि जारी की है। यह 23 दिसंबर से शुरू होगी और 28 दिसंबर तक चलेगी। काउंसलिंग बीपीएससी द्वारा संबंधित अभ्यर्थियों को आवंटित जिले में होगी। वहीं दूसरे चरण की सक्षमता परीक्षा पास हुए नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग 30 दिसंबर से शुरू होगी। यह सात जनवरी तक चलेगी। इन शिक्षकों की काउंसलिंग उनके पदस्थापना वाले जिले में ही होगी।
विज्ञापन
आधार सत्यापन के अलावा प्रमाण पत्रों की जांच की गई
शिक्षा विभाग के अनुसार, सरकारी विद्यालयों में नियुक्त होने वाले प्रधान शिक्षकों की काउंसिलिंग शनिवार को समाप्त हो गई है। अंतिम दिन 185 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच कर उनकी काउंसिलिंग कराई गई। पिछले दिन में 1128 प्रधान शिक्षक की काउंसिलिंग हुई, जबकि 1144 शिक्षक उपस्थित हुए। रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी नहीं आने और कुछ अन्य विभिन्न कारणों से 16 शिक्षकों की काउंसलिंग नहीं हो पाई थी। चौथे दिन 230 शिक्षकों की काउंसिलिंग बायोमेट्रिक और आधार सत्यापन के अलावा प्रमाण पत्रों की जांच की गई। पिछले चार दिन में 940 शिक्षकों की काउंसलिंग कराई गई, जबकि विभिन्न कारणों से 44 शिक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन