{"_id":"61354f3e8ebc3e31e62f8470","slug":"bihar-stolen-scorpio-of-jdu-leader-recovered-from-bjp-mp-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : जदयू नेता की चोरी गई स्कॉर्पियो भाजपा सांसद के बेटे के यहां से हुई बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : जदयू नेता की चोरी गई स्कॉर्पियो भाजपा सांसद के बेटे के यहां से हुई बरामद
Mon, 06 Sep 2021 04:44 AM IST
Kuldeep Singh
कुमार निशांत, अमर उजाला, पटना
कुमार निशांत, अमर उजाला, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 06 Sep 2021 04:44 AM IST
सार
- स्कॉर्पियो भाजपा के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के बेटे के यहां से बंगलूरू से की बरामद
- स्कॉर्पियो चोरी होने से संबंधित सिंह ने थाने में एफआईआर कराई थी दर्ज
विज्ञापन
स्कॉर्पियो कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जदयू नेता की चोरी गई स्कॉर्पियो भाजपा के एमपी के बेटे के यहां से बरामद हुई है। हालांकि मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण बिहार पुलिस के संबंधित आला अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। छपरा जदयू के नेता कामेश्वर सिंह के बेटे संजय सिंह ने मशरख थाने में स्कॉर्पियो चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
कामेश्वर सिंह ने आरोप लगाया है कि स्कॉर्पियो भाजपा के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के बेटे के यहां से बंगलूरू से बरामद किया गया है। जो अभी मशरख थाने में में लगी हुई है। भाजपा सांसद के बेटे बेंगलुरु में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
चोरी की टिकट थ्योरी
स्कॉर्पियो की बरामदगी के बाद टिकट थ्योरी की चर्चा जोरों पर है। चर्चा है कि बीते विधानसभा चुनाव में नेता कामेश्वर सिंह टिकट के दावेदार थे। तब जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने उन्हें टिकट दिलवाने का भरोसा दिलाया था। उसी के एवज में टॉप मॉडल स्कॉर्पियो कार मांगी थी। बरामद स्कॉर्पियो संजय सिंह के नाम पर है।जो कामेश्वर सिंह के लड़के है। स्कॉर्पियो चोरी होने से संबंधित सिंह ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सांसद जनार्दन सिग्रीवाल का बयान
भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार है किसी के पास अगर पुख्ता सबूत हो तो करवाई करें। कामेश्वर सिंह फ्रॉड है। इस संबंध में डीआईजी सारण ने कहा की मुझे अभी तक इसकी जानकारी नहीं है। छपरा एसपी ने कहा कि मुझे भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है एसडीपीओ मरौढ़ा से इस संबंध में बात कर ले।
जानकारों का कहना है कि डीआईजी और एसपी के इजाजत के बगैर पुलिस जिले से बाहर नहीं जा सकती है। ऐसे में ऐसा कतई नहीं हो सकता है कि जिला पुलिस बंगलुरु जाकर डीआईजी और एसपी के जानकारी में नहीं रहने के बाद स्कॉर्पियो को ढूंढ ले। सारण पुलिस का कोई भी अधिकारी यह नहीं बता रहा है कि स्कॉर्पियो की बरामदगी कहां से हुई है।