फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: State President of JDU said- Upendra Kushwaha, who has changed parties 9 times

Bihar: JDU के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 9 बार दल-बदल कर चुके उपेंद्र कुशवाहा, नीतीश कुमार की वजह से पहचान

Sat, 18 Mar 2023 04:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 18 Mar 2023 04:49 PM IST
सार

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तंज कसा है। शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिस नेता ने नौ बार अदला-बदली की और नीतीश जी की वजह से ही उनकी पहचान है जो उन्हें नहीं भूलना चाहिए।

विज्ञापन
Bihar: State President of JDU said- Upendra Kushwaha, who has changed parties 9 times
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर तंज कसा है। शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिस नेता ने नौ बार अदला-बदली की और नीतीश जी की वजह से ही उनकी पहचान है जो उन्हें नहीं भूलना चाहिए। आज वह पुराने दिन भूलकर जदयू के बारे में कुछ भी बोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के साथ विश्वासघात किय। जिन्होंने राजनीति में उन्हें पहचान देने का काम किया। उन्होंने जदयू के लाखों कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लज्जित और अपमानित किया।

विज्ञापन


किस विरासत को बचाने की बात कर रहे हैं?
यह पहली बार नहीं जब उमेश कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधा है। उन्होंने इससे पहले भी उमेश कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार ने समाजवाद की जिस विरासत को नई ऊंचाई और नया आयाम दिया उसे अपनी व्यक्तिवादी सोच से धूमिल और कमजोर करने की कोशिश कर उपेंद्र कुशवाहा किस विरासत को बचाने की बात कर रहे हैं? उन्होंने सवाल पूछा था कि क्या साम्प्रदायिक शक्तियों के हाथों की कठपुतली बनकर वे गंगा-जमुनी विरासत को बचा पाएंगे।
विज्ञापन


गरीबों के खिलाफ बड़ी साजिश
प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने  कहा कि पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति बंद कर केंद्र सरकार ने इन बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का षडयंत्र रचने के साथ ही अपने पिछड़ा-अति पिछड़ा विरोधी रवैया को एक बार फिर से उजागर किया है। यह गरीबों के खिलाफ बड़ी साजिश है। पिछले 8-9 वर्षों से केंद्र सरकार द्वारा लगातार अति पिछड़ा समाज के अधिकार पर हमला किया जा रहा है। अति पिछड़ा समाज के बच्चों का शिक्षा से दूर रखने का नया तरीका केंद्र ने निकाला है। जदयू अति पिछड़ा समाज के हक के साथ हो रहे खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं करेगी। आज से ही जन आंदोलन और लोगों को जागृत करने की शुरुआत कर दी गई। बिहार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed