{"_id":"63ea1bb8899542dd3d0876ff","slug":"bihar-ssb-jawan-shot-a-colleague-in-a-dispute-in-sitamarhi-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीतामढ़ी में आपसी विवाद में SSB जवान ने सहकर्मी जवान को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीतामढ़ी में आपसी विवाद में SSB जवान ने सहकर्मी जवान को मारी गोली
Mon, 13 Feb 2023 04:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 13 Feb 2023 04:45 PM IST
सार
सीतामढ़ी में आपसी विवाद में एक SSB जवान ने अपने सहकर्मी SSB जवान को गोली मार कर घायल कर दिया। आनन फानन में अन्य सहकर्मी जवानों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा इंदरवा बॉर्डर स्थित SSB कैंप की है।
विज्ञापन
घायल एसएसबी जवान को अस्पताल ले जाते सहकर्मी जवान
- फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में आपसी विवाद में एक SSB जवान ने अपने सहकर्मी SSB जवान को गोली मार कर घायल कर दिया। आनन फानन में अन्य सहकर्मी जवानों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा इंदरवा बॉर्डर स्थित SSB कैंप की है।
विज्ञापन
घटना का कारण
घटना के कारणों के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह कैंप में तैनात झारखंड निवासी धर्मेंद्र लोषी को उसके ही सहयोगी जवान से किसी बात को लेकर नोंक झोंक हो गई। बात बढ़ते बढ़ते दोनों में तूतू-मैंमैं होने लगी। इसी बीच उस जवान ने धर्मेन्द्र को गोली मार दी। धर्मेन्द्र को गोली बाएं जांघ में लगी है। इस घटना के बाद अन्य जवानों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने धर्मेन्द्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल घायल धर्मेन्द्र का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी के वरीय अधिकारी और सोनबरसा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना का मूल कारण क्या है, किस बात पर गोली चलाई गई, इस संबंध में पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी जवान को कैंप में पकड़ कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन