फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: SSB jawan shot a colleague in a dispute in Sitamarhi

Bihar: सीतामढ़ी में आपसी विवाद में SSB जवान ने सहकर्मी जवान को मारी गोली

Mon, 13 Feb 2023 04:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 13 Feb 2023 04:45 PM IST
सार

सीतामढ़ी में आपसी विवाद में एक SSB जवान ने अपने सहकर्मी  SSB जवान को गोली मार कर घायल कर दिया। आनन फानन में अन्य सहकर्मी जवानों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा इंदरवा बॉर्डर स्थित SSB कैंप की है। 

विज्ञापन
Bihar: SSB jawan shot a colleague in a dispute in Sitamarhi
घायल एसएसबी जवान को अस्पताल ले जाते सहकर्मी जवान - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

सीतामढ़ी में आपसी विवाद में एक SSB जवान ने अपने सहकर्मी  SSB जवान को गोली मार कर घायल कर दिया। आनन फानन में अन्य सहकर्मी जवानों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा इंदरवा बॉर्डर स्थित SSB कैंप की है। 

विज्ञापन


घटना का कारण 
घटना के कारणों के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह कैंप में तैनात झारखंड निवासी धर्मेंद्र लोषी को उसके ही सहयोगी जवान से किसी बात को लेकर नोंक झोंक हो गई। बात बढ़ते बढ़ते दोनों में तूतू-मैंमैं होने लगी। इसी बीच उस जवान ने धर्मेन्द्र को गोली मार दी। धर्मेन्द्र को गोली बाएं जांघ में लगी है।  इस घटना के बाद अन्य जवानों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने धर्मेन्द्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल घायल धर्मेन्द्र का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही  एसएसबी के वरीय अधिकारी और सोनबरसा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना का मूल कारण क्या है, किस बात पर गोली चलाई गई, इस संबंध में पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी जवान को कैंप में पकड़ कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed