फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Sitamarhi minor girl raped; The young man of the village raped in the house

Bihar: सीतामढ़ी नाबालिग लड़की का रेप; 3 हैवानों ने अगवा किया, एक ने घर में बंदकर किया गंदा काम

Thu, 02 Mar 2023 09:22 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 02 Mar 2023 09:22 AM IST
सार

Bihar: सीतामढ़ी में एक नाबालिग के साथ रेप हुआ। पहले उसे गांव के 3 हैवानों ने अगवा किया। इसके बाद पूरी रात बंधक बनाकर एक हैवान ने रेप किया। इतना ही नहीं किसी को कुछ बताने पर बेच देने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन
Bihar: Sitamarhi minor girl raped; The young man of the village raped in the house
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीतामढ़ी में एक नाबालिग के साथ रेप हुआ। पहले उसे गांव के 3 हैवानों ने अगवा किया। इसके बाद पूरी रात बंधक बनाकर एक हैवान ने रेप किया। इतना ही नहीं किसी को कुछ बताने पर बेच देने की धमकी भी दी। घटना परिहार थाना इलाके की है। मामले के बाद लड़की के पिता में थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मामले में पर थानेदार मोसिर अली ने कहा कि रेप की बात सामने आई है। मामले में गांव के फकीर चंद, अजमल, अफज समेत 5 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। 
विज्ञापन


रात भर कमरे में बंदकर रखा
परिजनों का कहना कि उनकी बेटी मंगलवार रात घर के पास टहल रही थी। इसी दौरान फकीरचंद अजमल एवं अफजल ने उसे पकड़ लिया। जबतक वह शोर मचाती उसका मुंह कपड़े से बांध दिया। इसके बाद घर ले गए। बंधक बनाकर अफजल ने रेप किया और रात भर कमरे में बंदकर रखा। परिजनों ने बताया कि देर रात तक जब बेटी वापस नहीं लौटी तो खोजबीन करने लगे। सुबह पड़ोसी से मामले की जानकारी मिली। इसके बाद हमलोग बेटी को छुड़ाने के लिए आरोपी के घर पहुंचे। लेकिन, उनलोगों ने बेटी को छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत में शिकायत की। सरपंच की मदद से आरोपियों ने बेटी को छोड़ दिया। पुलिस ने अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed