फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Seal on 9 agendas in Nitish cabinet, creation of 110 new posts in Law Department; Kisan, High Court

Bihar : नीतीश कैबिनेट में 9 एजेंडों पर लगी मुहर, विधि विभाग में 110 नए पदों का सृजन; किसानों को यह राहत

Tue, 06 Jun 2023 05:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 06 Jun 2023 05:14 PM IST
सार

Nitish Kumar : कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया कि बिहार सरकार इस बार अल्प वृष्टि, मानसून और बाढ़ खरीफ फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 

विज्ञापन
Bihar: Seal on 9 agendas in Nitish cabinet, creation of 110 new posts in Law Department; Kisan, High Court
CM नीतीश कुमार ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक में 9 एजेंडों पर मुहर लगी। बिहार सरकार ने बिहार पुलिस के अंतर्गत आने वाले स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस के 3566 जवानों को एक वर्ष का विस्तार देने का प्रस्ताव स्वीकर कर दिया। अरवल के करपी में भी डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए 5 एकड़ जमीन हस्तांतरण की मंजूरी राज्य सरकार ने दे दी है। 

विज्ञापन


विधि विभाग में 110 पदों का सृजन
बिहार सरकार ने विधि विभाग में 110 नए पद भी सृजित किए गए हैं।  वहीं पटना हाईकोर्ट में चालक के 27, जमादार के 77 और स्टेनोग्राफर के एक पद का सृजन किया है। वहीं अंकेक्षण निदेशालय के लिए 6 पद सृजन करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृत कर दिया है। कैबिनेट की बैठक में आरा मिलों की संख्या 1919 से बढ़ाकर 3200 और विनियर मिल की संख्या 177 से बढ़ाकर 450 करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। 
विज्ञापन


किसानों को सुपर फूड के बीच भी बांटेगी बिहार सरकार
कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया कि बिहार सरकार इस बार अल्प वृष्टि, मानसून और बाढ़ खरीफ फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कृषि विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिहार में अनियमित मॉनसून या बाढ़ या सूखे की स्थिति में आकस्मिक फसल योजना अन्तर्गत बीज वितरण के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत पर योजना का कार्यान्वयन और निकासी-व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही कहा गया कि अनाच्छादित रकबा को आच्छादित करने के लिए आकस्मिक फसल योजना से इसके प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सकेगा और किसानों का वैकल्पिक फसल उत्पादित होगा। इससे किसानों को लाभ होगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। किसानों को अलग-अलग बीज जैसे मक्का शंकर, अरहर, उरद, तोरिया, सरसों आगत, मटर, भिंडी, मूली, कुल्थी, मडुआ, शाम्बा, कोदो के बीज भी किसानों को वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed