{"_id":"648555b4dd566dc79906413d","slug":"bihar-scorpio-collided-with-a-truck-standing-in-the-dark-in-samastipur-many-died-2023-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : हादसे के बाद भी सड़क किनारे अंधेरे में खड़ा था ट्रक; रात में स्कॉर्पियो टकराई, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : हादसे के बाद भी सड़क किनारे अंधेरे में खड़ा था ट्रक; रात में स्कॉर्पियो टकराई, तीन की मौत
Sun, 11 Jun 2023 10:33 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 11 Jun 2023 10:33 AM IST
सार
समस्तीपुर में सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में बारात लेकर लौट रही स्कार्पियो ने ठोकर मार दी जिसमें दो बाराती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक की मौत दरभंगा डीएमसीएच में हुई है। इस घटना में 5 अन्य लोग घायल हैं जिनमें तीन की स्थिति नाजुक है।
विज्ञापन
गोल घेरे में मृतक सोनू और अन्य घायल, बारात जाने से पूर्व खिंचवाई थी फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया बहेरी पथ पर मरवाड़ा चौक के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में शनिवार रात बारात लेकर लौट रही स्कार्पियो ने ठोकर मार दी। इस घटना में दो बाराती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक बाराती की मौत दरभंगा डीएमसीएच में हुई है। इस घटना में 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें तीन की स्थिति नाजुक है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो
- फोटो : अमर उजाला
मर्रा बसंतपुर कुशेश्वरस्थान से बहेड़ी के बलीगांव गांव लौट रही थी बारात
घटना के संबंध में बहेरी बलीगांव के मुनीतेसर नैयाज ने बताया कि रात करीब 12:00 बजे बलीगांव के डॉक्टर इसराइल के पुत्र मोहम्मद सद्दाम की शादी कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मर्राबसंतपुर गांव में थी। शादी समारोह के बाद एक स्कॉर्पियो में 8 से 9 लोग सवार होकर वापस बलीगांव लौट रहे थे। इसी दौरान मड़वारा चौक के पास सड़क किनारे पूर्व से खड़े ट्रक में पीछे से स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे घटनास्थल पर ही स्कार्पियो चालक श्याम और बराती मोहम्मद सोनू की मौत हो गई। जबकि मोहम्मद फैयाज और मोहम्मद शाहनवाज सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोगों को देर रात ही दरभंगा ले जाया जा रहा था इसी दौरान रास्ते में एक अन्य बाराती की मौत हो गई। बताया गया है कि उक्त बाराती गांव के मेहमान हैं जो दूसरे जगह से बाराती में शामिल होने के लिए आए हुए थे। घायलों में मोहम्मद फैयाज के अलावा अन्य तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि शाहनवाज कोमा की स्थिति में चल रहे हैं।
3 दिन पूर्व इसी जगह पर हुआ था हादसा
परिवार वालों का कहना है कि मरवाड़ा चौक पर 3 दिन पूर्व दो ट्रक आपस में टकरा गए थे जिस कारण एक 12 चक्का ट्रक घटनास्थल पर ही ट्रक को यूं ही छोड़ दिया गया था। अगर पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त ट्रक को सड़क से हटा दिया गया होता तो रात में यह हादसा नहीं हुआ होता।
घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
उधर इस घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है घटना की जानकारी के बाद देर रात ही परिवार के लोग बड़ी संख्या में दरभंगा के डीएमसीएच पहुंचे।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
सिंघिया पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था 2 मृतकों के शव को चक्कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है एक की मौत दरभंगा में होने की सूचना है घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।