{"_id":"58f087cf4f1c1b9f36cf9496","slug":"bihar-s-bhagalpur-university-forgets-to-print-exam-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने आए थे छात्र, यूनिवर्सिटी छापना ही भूल गई प्रश्न पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने आए थे छात्र, यूनिवर्सिटी छापना ही भूल गई प्रश्न पत्र
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Fri, 14 Apr 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अक्सर ऐसा सुना होगा कि पेपर लीक होने की वजह से और नकल के चलते पेपर को कैंसल करना पड़ा, लेकिन बिहार की भागलपुर यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने आए एमए के छात्रों को उस वक्त वापस घर भेज दिया गया जब परीक्षा प्रश्न पत्र नहीं मिल सका और पेपर कैंसल करना पड़ गया।
विज्ञापन
दरअसल पोस्ट ग्रैजुएशन एमए हिंदी के 94 छात्र दूसरे सैमेस्टर की परीक्षा देने पहुंचे थे, लेकिन प्रश्न पत्र प्रिटिंग प्रेस के पास समय पर न पहुंचने के कारण समय पर उसकी छपाई नहीं करवाई जा सकी। यूनिवर्सिटी के कुलपति नालिनी कांत झा ने संबंधित विभाग को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
जिसके बाद परीक्षा की अगली तारीख का ऐलान 22 अप्रैल कर दिया गया है। इससे पहले भी यही यूनिवर्सिटी आम आदमी पार्टी के विधायक जितेंद्र सिंह तोमर को नकली लॉ की डिग्री देने के लिए सुर्खियों में था। जिसके बाद उनकी डिग्री को कैंसल कर दिया गया था।
विज्ञापन