{"_id":"614dec7e8ebc3e095b7f9b5d","slug":"bihar-rti-activist-shot-dead-sought-details-on-government-land-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सरकारी जमीनों पर कब्जे का मांगा ब्योरा पर मिली मौत, आरटीआई कार्यकर्ता को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सरकारी जमीनों पर कब्जे का मांगा ब्योरा पर मिली मौत, आरटीआई कार्यकर्ता को मारी गोली
Fri, 24 Sep 2021 08:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 24 Sep 2021 08:49 PM IST
सार
यह घटना पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि इलाके में दिनदहाड़े हुई। बाइक सवार हमलावर आरटीआई कार्यकर्ता को गोली मारकर भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में सरकारी जमीनों पर कब्जे का ब्योरा मांगने पर एक आरटीआई कार्यकर्ता को मौत दे दी गई। राज्य के पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े आरटीआई कार्यकर्ता बिपिन अग्रवाल (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अग्रवाल ने क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर करीब 90 आरटीआई अर्जियां दायर कर जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि वारदात सुबह करीब 11.30 बजे हरसिद्धि ब्लॉक कार्यालय के पास हुई। अज्ञात बाइक सवारों ने अग्रवाल को करीब से गोली मारी और फरार हो गए। आरटीआई कार्यकर्ता अग्रवाल पर पहले भी हमला हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। इस वारदात पर दुख जताते हुए नागरिक अधिकार मंच ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। आरटीआई कार्यकर्ता शिवप्रकाश राय ने कहा कि अग्रवाल ने आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांग कर कई अतिक्रमणकारियों को बेनकाब किया था।
विज्ञापन