{"_id":"612d6d318ebc3e266350f146","slug":"bihar-rjds-fury-appeared-on-the-streets-tejashwi-yadav-is-missing-from-the-poster-on-krishna-janmashtmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजद में घमासान: तेज प्रताप के जन्माष्टमी के पोस्टर में तेजस्वी को नहीं मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजद में घमासान: तेज प्रताप के जन्माष्टमी के पोस्टर में तेजस्वी को नहीं मिली जगह
Tue, 31 Aug 2021 05:13 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 31 Aug 2021 05:13 AM IST
सार
- पटना में जन्माष्टमी के अवसर पर कई जगहों पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का पोस्टर लगाया गया है जिसमें तेजस्वी यादव गायब है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव, नेता, राजद
- फोटो : ANI
विस्तार
बिहार में राजद का घमासान अब सड़क पर दिखने लगा है। बिहार की राजधानी पटना में कई जगहों पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का जन्माष्टमी के अवसर पर पोस्टर लगाया गया है जिसमें तेजस्वी यादव गायब हैं।
विज्ञापन
पोस्टर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तो हैं। लेकिन, तेजस्वी यादव गायब हैं। इससे पहले भी छात्र राजद द्वारा जो पोस्टर लगाए गए थे उसमें से भी तेज प्रताप थे लेकिन तेजस्वी गायब थे। राजद में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रक्षाबधन के समय तेज प्रताप अपने अपने पिता एवं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलने दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
वहां से आकर वह पार्टी कार्यालय में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चेंबर में जाकर बैठ गए थे। वहां पहले से ही राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अपने कार्यालय में बैठे थे। लेकिन उन दोनों में मुलाकात नहीं हो सकी थी। कारण यह बताया गया कि कायदे से जगदानंद सिंह के कार्यालय में तेज प्रताप को मिलने जाना चाहिए था लेकिन तेज प्रताप का कहना था कि यदि मैं उनके पास नहीं गया तो वह मेरे चाचा जी हैं वह हमारे कमरे में आकर मिल सकते थे।
विज्ञापन
लेकिन ऐसा उन्होंने नहीं किया। राजद में छात्र राजद के अध्यक्ष अकाश यादव को हटाने को लेकर तेज प्रताप यादव पूरी तरह से बौखला गए थे। हालांकि आकाश ने लोक जनशक्ति पार्टी ज्वाइन कर लिया है। उसके बाद भी राजद में
आपसी खींचतान जारी है। सोमवार को राजधानी में लगे पोस्टर से तेज प्रताप के भाई तेजस्वी यादव का पोस्टर में कहीं भी फोटो नहीं है। ऐसे में यह चर्चा हो रही है कि राजद में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। अब घर की लड़ाई सड़कों पर आ गई है ।