फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ...BIHAR: Now RJD and JDU spokespersons are tutu-main on Ramcharit Manas controversy

BIHAR: रामचरित मानस विवाद पर अब राजद और जदयू प्रवक्ताओं में तूतू-मैं मैं

Mon, 16 Jan 2023 04:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 16 Jan 2023 04:20 PM IST
सार

रामचरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के आपत्तिजनक बयान को लेकर अब राजद और जदयू आमने सामने है।.जहाँ एक तरफ जदयू का कहना है कि इस बयान पर शिक्षामंत्री को सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए. वहीँ राजद कहना है कि कोई भी बयानवीर न बने।

विज्ञापन
...BIHAR: Now RJD and JDU spokespersons are tutu-main on Ramcharit Manas controversy
BIHAR: रामचरित मानस विवाद पर अब राजद और जदयू के प्रवक्ताओं में तूतू-मैंमैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामचरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के आपत्तिजनक बयान को लेकर अब राजद और जदयू आमने सामने है।.जहाँ एक तरफ जदयू का कहना है कि इस बयान पर शिक्षामंत्री को सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए. वहीँ राजद कहना है कि कोई भी बयानवीर न बने। जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता अभिषेक ने कहा कि इस बात से कोई इंकार नहीं किया जा सकता कि राष्ट्रीय जनता दल के कुछ नेताओं द्वारा हमारे मुखिया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर टिप्पणी की जा रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । और इनके कोटे से शिक्षा मंत्री द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है। कुछ लोग इनके यहां ऐसे भी हैं जो भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर चल रहे हैं और महागठबंधन की जड़ में मट्ठा डालने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी इन मामलों को देखेंगे और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सिर्फ देखने से नहीं होगा इनके नेताओं द्वारा सार्वजनिक पटल पर ऐसे बयान दिए जा रहे हैं जो कहीं से भी गठबंधन के लिए ठीक नहीं है।

विज्ञापन


राजद ने दी तीखी प्रतिक्रिया
 जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा के बयान के बाद राजद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है । आरजेडी  प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा हमारे नेता तेजस्वी यादव ने स्पष्ट रूप से कह दिया था कि बयानवीर व्यर्थ में कुछ भी न बोलें। बीजेपी चाहती है इस तरीके के भावनात्मक मुद्दों को हवा देना उसमें हमारे सहयोगी भी ना फंसे, न किसी के झांसे में आएं । महागठबंधन की सरकार, नीतीश तेजस्वी की सरकार महामजबूती से चल रही है। जिनको रामचरितमानस का अधूरा ज्ञान है उन को खुली चुनौती है की वो पटना के महावीर मंदिर में जाएं जहां उन्हें रामचरितमानस का पूरा अर्थ समझा दिया जाएगा।
विज्ञापन


कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना
जब तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कर दिया कि हम सभी धर्म ग्रंथों का सम्मान करते हैं इसके बाद कहीं कोई विवाद का प्रश्न ही नहीं है। अगर इसके बाद भी कोई बयान दे रहे हैं तो इसका मतलब है कहीं ना कहीं, कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना और कहीं और का स्क्रिप्ट लिखा हुआ वह बोल रहे हैं। मुंह में राम बगल में छुरी बालों से हमेशा हमारी दूरी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed