फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: result of exit poll for bihar election

बिहार में आखिर किसकी बनेगी सरकार, पढ़िए सारे सर्वे

Fri, 06 Nov 2015 02:01 PM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
Bihar: result of exit poll for bihar election

बिहार में आखिरी दौर का चुनाव खत्म होने के साथ ही विभिन्न न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए। नतीजे हालांकि अभी शुरूआती रुझानों पर ही आधारित हैं लेकिन अगर इनकी विश्वसनीयता पर यकीन किया जाए तो ये भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए खतरे के संकेत देते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


अधिकतर न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल में जेडीयू-राजद और कांग्रेस का महागठबंधन भाजपा नेतृत्व वाले राजग से आगे जाता दिख रहा है।

मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित लालू यादव ने भी महागठबंधन के 190 सीटें जीतने का दावा कर दिया। हालांकि भाजपा महासचिव शाहनवाज हुसैन भी दो तिहाई सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, नतीजों से यह भी साफ होता दिख रहा है कि बिहार चुनाव में विकास के मुद्दे से इतर जाति-बिरादरी और स्थानीय मुद्दे ही हावी रहे। आइए आपको बताते हैं क्या रहे एग्जिट पोल के नतीजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे एग्जिट पोल के नतीजे

Bihar: result of exit poll for bihar election

न्यूज चैनल एबीपी-निल्सन के सर्वे में भाजपा नेतृत्व वाले राजग को 108 और जेडीयू-राजद के महागठबंधन को बहुमत से ज्यादा 130 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।

सर्वे के अनुसार पहले चरण में राजग को 22 और महागठबंधन को 25, दूसरे चरण में राजग-महागठबंधन को 16-16, तीसरे चरण में राजग को 13 तो महागठबंधन को उससे काफी आगे 37 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई।

हालांकि चौथे चरण में वापसी करते हुए राजग को 33 तो महागठबंधन को 20 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि पांचवे और निर्णायक चरण में महागठबंधन 33 सीटें लेकर फिर एनडीए से आगे हो गया जिसे मात्र 24 सीटें मिलने की बात कही जा रही है।

एक अन्य न्यूज चैनल इंडिया टीवी और सी वोटर के सर्वे में भी भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए पिछड़ता दिख रहा है। जिसे 101-121 तक और लालू-नीतीश के महागठबंधन को उससे कहीं आगे 112-132 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं न्यूज नेशन के सर्वे में राजग को 115-119 के करीब और महागठबंधन को 120-124 सीटें मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा अंग्रेजी न्यूज चैनल न्यज एक्स के सर्वे में लालू नीतीश के महागठबंधन को 130-140 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है तो भाजपा के एनडीए के खाते में मात्र 90-100 सीटें ही जाती दिख रही हैं।

आजतक, न्यूज 24 के सर्वे में एनडीए आगे

Bihar: result of exit poll for bihar election

वहीं न्यूज चैनल आजतक के लिए इंडिया टुडे-सिसेरो का सर्वे मामूली अंतर से भाजपा गठबंधन को जीताता दिख रहा है। चैनल के एग्जिट पोल के अनुसार नेतृत्व वाले महागठबंधन को 41 फीसदी वोटों के साथ 113-127 और महागठबंधन को 40 फीसदी वोट के साथ 111-123 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं अन्य दलों के खाते में 19 फीसदी वोट के साथ मात्र 4-8 सीटें मिलने की बात कही गई है।

इसके अलावा न्यूज 24 और चाणक्य के एग्जिट पोल के आंकड़े सारे परिणामों को उलटते दिखाई दे रहे हैं। चैनल के अनुसार भाजपा गठबंधन को बहुमत से बहुत ज्यादा 155 सीटें मिलने की उम्‍मीद जताई गई है, जबकि लालू-नीतीश के महागठबंधन को 83 सीटों पर ही सिमटता बताया गया है।

चैनल के एग्जिट पोल के अनुसार 61 फीसदी लोगों ने भाजपा गठंधन को वोट दिया है। हालांकि चैनलों द्वारा जारी किए गए आंकडों को अभी शुरूआती रुझान ही बताया जा रहा है जिसमें अभी बदलाव की और गुंजाइश है।

ये है न्यूज चैनलों का कुल सर्वे

Bihar: result of exit poll for bihar election

आज तक इंडिया टुडे-सिसेरो
एनडीए 113-127
महागठबंधन 111-123
अन्य 4-8

एबीपी-निल्सन
एनडीए को 108
महागठबंधन को 130

इंडिया टीवी-सी वोटर
एनडीए 101-121 सीटें
महागठबंधन 112-132

न्यूज नेशन
एनडीए को 115-119
महागठबंधन को 120-124

न्यूज एक्स
एनडीए को 90-100
महागठबंधन को 130-140

न्यूज 24-चाणक्य
एनडीए को 155
महागठबंधन को 83

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed