फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: RCP Singh attacks Nitish Kumar, Lok Sabha elections, PM Narendra Modi, BJP, Nalanda Working Committee

Bihar : RCP सिंह बोले- नीतीश कुमार में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं, नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री

Tue, 23 May 2023 03:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 23 May 2023 03:05 PM IST
सार

Bihar : RCP सिंह नालंदा पहुंचे हैं। जिला कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने CM नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को लेकर भी भविष्यवाणी कर दी। 

विज्ञापन
Bihar: RCP Singh attacks Nitish Kumar, Lok Sabha elections, PM Narendra Modi, BJP, Nalanda Working Committee
नालंदा में भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ज्वाइन करने के बाद से रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP सिंह) लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। इस बार उन्होंने नीतीश कुमार के गृह जिले से ही बड़ा दावा कर दिया। नालंदा के अस्थावां प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफापुर गांव में जिला कार्यसमिति की बैठक में आरसीपी सिंह ने मंगलवार दोपहर मीडिया से बातचीत की।कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कोई कितना भी देशाटन कर लें लेकिन जनता नरेंद्र मोदी को ही चुनेगी। वह तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, बिहार शरीफ विधायक डॉ सुनील कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष  रामसागर सिंह, जिला अध्यक्ष वर्तमान रविशंकर प्रसाद, प्रदेश के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, लोकसभा प्रभारी प्रभारी राघवेंद्र सिंह, जिला के संयोजक सुधीर कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन


सवाल - सीएम नीतीश कुमार नालंदा लोकसभा सीट चुनाव लड़कर 3 लाख वोट से विरोधी को हरा पाएंगे

  • RCP सिंह - हमलोग तो चाहेंगे कि नीतीश कुमार आजीवन राजनीति में रहें। अभी चुनाव में साल पर का समय है। वह 3 लाख या 8 लाख से हराएंगे, यह तो चुनाव के समय पता चल जाएंगे। पहले तो वह अपने गृह क्षेत्र में जाएं। उन्हें पता चल जाएगा कि जनता किस तरह से उनका स्वागत करने के लिए खड़ी है। नीतीश कुमार में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। 2005 से मुख्यमंत्री हैं और वह कभी आजतक चुनाव नहीं लड़ें हैं। 
  • विज्ञापन

सवाल- सीएम नीतीश कुमार सबको इकट्ठा करने में लगे हैं

  • RCP सिंह - भाजपा में पहले से सब लोग इकट्ठा हैं। पूरे देश में भाजपा इनती मजबूत है कि मुख्यमंत्री जी को राज्य-राज्य घूमना पड़ रहा है। नालंदा में भी भाजपा इतनी मजबूत है कि इधर झांकने में उन्हें काफी परेशानी होगी। नीतीश कुमार जो कसम खाएं हैं, उनका कसम धरा का धरा रह जाएगा। वह कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री बनने नहीं देंगे। यह पूरी तरह से निगेटिव सोच है। नरेंद्र मोदी ही तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

सवाल- आप जब दिल्ली से पटना आए तो एयरपोर्ट पर भाजपा ने वरीय नेता नहीं दिखे

  • RCP सिंह - पार्टी में जितने लोग हैं सभी भाजपा के नेता हैं। यहां बड़ा-छोटा का कोई मायने नहीं है। एयरपोर्ट पर जितने भी भाजपा के साथी थे, वह सभी सम्मानित सदस्य हैं। देखने का एक नजरिया होता है। संगठन में सबकी हिस्सेदारी बराबर होती है। अगर कोई सदस्य बनते हैं तो सभी को 5 रुपए का ही रसीद दिया जाता है। पार्टी द्वारा जो दायित्व दिया जाए उसे बस ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया जाना चाहिए।

सवाल - क्या नालंदा में भाजपा स्थापित हो पाएगा

  • RCP सिंह - भाजपा नालंदा में पहले से ही मजबूत है। बिहार शरीफ विधानसभा एवं राजगीर विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से भाजपा के विधायक जीतते आ रहें हैं। हमलोगों की कोशिश रहेगी कि बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा साथियों को जोड़ा जाए और भाजपा को और मजबूत बनाया जाए। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed