फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BIHAR: Rail passengers please pay attention, Railways has made some changes and has increased the facilities

BIHAR: रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने कहीं किए बदलाव तो कहीं बढ़ाई सुविधाएं

Sat, 11 Feb 2023 01:09 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 11 Feb 2023 01:09 AM IST
सार

रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें। रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे समय सारणी में कुछ बदलाव किए हैं। उन बदलावों में कई गाड़ियों का नये जगहों पर ठहराव किया गया है तो कई ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। 

विज्ञापन
BIHAR: Rail passengers please pay attention, Railways has made some changes and has increased the facilities
रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें। - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें। रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे समय सारणी में कुछ बदलाव किए हैं। उन बदलावों में कई गाड़ियों का नये जगहों पर ठहराव किया गया है तो कई ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। 

विज्ञापन

पुसौली स्टेशन पर रूकेगी पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस 
यात्रियों की सुविधा के लिए 15 फरवरी से गाड़ी संख्या 13243/13244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का पुसौली स्टेशन पर प्रायोगिका तौर पर 06 माह के लिए ठहराव प्रदान किया गया है। गाड़ी संख्या 13243 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 15.02.2023 से 22.57 बजे पुसौली पहुंचेगी तथा यहां से 22.59 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 13244 भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 04.10 बजे पुसौली स्टेशन पहुंचकर 04.12 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
विज्ञापन

सियालदह-बीकानेर-सियालदह एसी दूरंतो एक्सप्रेस का डीडीयू मंडल के गया जं. पर ठहराव
रेल प्रशासन द्वारा सियालदह और बीकानेर के मध्य सप्ताह में चार दिन चलने वाली गाड़ी सं. 12259/12260 सियालदह-बीकानेर-सियालदह एसी दूरंतो एक्सप्रेस का डीडीयू मंडल के गया स्टेशन पर अब ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। दिनांक 09.02.2023 से 06.04.2023 तक सियालदह से खुलने वाली गाड़ी सं. 12259 सियालदह-बीकानेर एसी दूरंतो एक्सप्रेस 23.10 बजे गया जं. पहुँचेगी और 23.12 बजे वहां से आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 09.02.2023 से 06.04.2023 तक बीकानेर से खुलने वाली 12260 बीकानेर-सियालदह एसी दूरंतो एक्सप्रेस 06.47 बजे गया जंक्शन पहुँचेगी और वहां से 06.49 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं समय पालन में सुधार करने के लिए दानापुर एवं समस्तीपुर मंडल के पैंसेजर ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन 12 फरवरी से लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दानापुर मंडल 
1.  गाड़ी सं. 03337 पटना-गया मेमू का गया स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 09.30 बजे। 
2.  गाड़ी सं. 03335 पटना-गया मेमू का गया स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 08.20 बजे। 
3.  गाड़ी सं. 03263 पटना-गया मेमू का गया स्टेशन पर संशोधित आगमन समय  01.05 बजे। 
4.  गाड़ी सं. 03217 बरौनी-दानापुर मेमू का दानापुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 09.30 बजे। 
5.  गाड़ी सं. 03286 आरा-पटना मेमू का पटना स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 05.30 बजे। 
6.  गाड़ी सं. 03353 पटना-गया मेमू का गया स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 11.00 बजे। 
7. गाड़ी सं. 03222 आरा-पटना मेमू का पटना स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 08.45 बजे। 
8.  गाड़ी सं. 03365 पटना-गया मेमू का गया स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 16.45 बजे। 
9. गाड़ी सं. 03629 तिलैया-दानापुर पैसेंजर का दानापुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 00.55 बजे। 
10.  गाड़ी सं. 03268 पटना-किऊल मेमू का किऊल स्टेशन पर संशोधित आगमन समय  02.05 बजे। 
11. गाड़ी सं. 03224 फतुहा-राजगीर मेमू का राजगीर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 20.30 बजे। 

समस्तीपुर मंडल -  
1. गाड़ी सं. 05243 सहरसा-समस्तीपुर मेमू का समस्तीपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 20.35 बजे।
2.  गाड़ी सं. 05222 समस्तीपुर-सहरसा डेमू का सहरसा स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 23.25 बजे।
3.  गाड़ी सं. 05259 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू का नरकटियागंज स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 20.35 बजे।
4.  गाड़ी सं. 05514 जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर का समस्तीपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 12.43 बजे।
5.  गाड़ी सं. 05221 सहरसा-समस्तीपुर डेमू का समस्तीपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 15.35 बजे।
6.  गाड़ी सं. 05209 रक्सौल-नरकटियागंज डेमू का नरकटियागंज स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 21.05 बजे।
7.  गाड़ी सं. 03284 पटना-बरौनी मेमू का बरौनी स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 13.10 बजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed