फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BIHAR : Rail Passengers Please Pay Attention, Amrit Kalash passenger special train will run for New Delhi.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : नई दिल्ली के लिए चलेगी अमृत कलश यात्री स्पेशल ट्रेन, जानिए कब और कहां-कहां से चलेगी

Wed, 25 Oct 2023 10:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 25 Oct 2023 10:30 PM IST
सार

Bihar ; यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली जाने के लिए बिहार की राजधानी पटना से एक और झारखण्ड से दो अमृत कलश यात्री स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर रही है। यह स्पेशल ट्रेन पटना से खुलकर नई दिल्ली 6 घंटा 15 मिनट में पहुंचेगी।

विज्ञापन
BIHAR : Rail Passengers Please Pay Attention, Amrit Kalash passenger special train will run for New Delhi.
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

"आजादी का अमृत महोत्सव" के समापन समारोह में "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम के तहत नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा़ को देखते हुए 28 अक्टूबर को पटना से नई दिल्ली के लिए अमृत कलश यात्री स्पेशल ट्रेन पटना-नई दिल्ली-पटना स्पेशल (03205/03206) का परिचालन किया जायेगा। पटना-नई दिल्ली स्पेशल (03205) ट्रेन 28 अक्टूबर को पटना से 18.45 बजे खुलकर 23.30 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए अगले दिन 13.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यही ट्रेन फिर वापसी में (03206 बनकर) नई दिल्ली-पटना स्पेशल 01 नवंबर को नई दिल्ली से 10.00 बजे प्रस्थान करेगी जो 23.15 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं पर रूकते हुए अगले दिन 04.15 बजे पटना पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान के 16 कोच होंगे।
विज्ञापन


हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन (02381/02382)
इसी तरह धनबाद-गया- पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते हावड़ा से भी नई दिल्ली के लिए एक अमृत कलश यात्री स्पेशल ट्रेन (02381/02382) हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल का परिचालन किया जायेगा। हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल (02381) 28 अक्टूबर को हावड़ा से 08.10 बजे खुलकर 11.55 बजे धनबाद, 14.43 बजे गया, 18.15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. रुकते हुए अगले दिन 08.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। फिर वही ट्रेन वापसी में (गाड़ी संख्या 02382) नई दिल्ली- हावड़ा स्पेशल 01 नवंबर को नई दिल्ली से 22.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं, 14.00 बजे गया और 16.50 बजे धनबाद रुकते हुए 22.10 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान के 10 कोच तथा सामान्य श्रेणी के 06 कोच होंगे।
विज्ञापन


हटिया-नई दिल्ली-हटिया स्पेशल ट्रेन (08857/08858) 
इसके अलावा कोडरमा-गया-पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते हटिया-नई दिल्ली-हटिया स्पेशल ट्रेन (08857/08858) का भी परिचालन किया जायेगा।  हटिया-नई दिल्ली स्पेशल (08857) 28 अक्टूबर को हटिया से 20.15 बजे खुलकर 29 अक्टूबर को 00.05 बजे नेसुब गोमो, 01.15 बजे कोडरमा, 03.20 बजे गया और 07.35 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. पर रूकते हुए 23.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (गाड़ी संख्या 08858 बनकर) नई दिल्ली-हटिया स्पेशल दिनांक 01 नवंबर को नई दिल्ली से 23.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 13.05 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं, 16.30 बजे गया, 17.55 बजे कोडरमा और 19.30 बजे नेसुब गोमो में रूकते हुए 23.55 बजे हटिया पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान के 11 कोच तथा सामान्य श्रेणी के 10 कोच होंगे। उपरोक्त बातों की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed