फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Psycho killer Avinash Shrivastav arrested for killing more than 20 people, Shot father killer with 32 bullets

बिहार: 20 से अधिक हत्या करने वाला साइको किलर गिरफ्तार, पिता के हत्यारे को मारी थीं 32 गोलियां

Sat, 19 Dec 2020 01:11 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 19 Dec 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Psycho killer Avinash Shrivastav arrested for killing more than 20 people, Shot father killer with 32 bullets
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe.com

बिहार पुलिस के हत्थे एक ऐसा अपराधी चढ़ा है, जो 20 से ज्यादा हत्या करने का आरोपी है और अपराध की दुनिया में साइको किलर के नाम से जाना जाता है। दरअसल, पुलिस गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने गई थी, जिनमें एक आरोपी साइको किलर अविनाश श्रीवास्तव निकला। बिहार में अविनाश का आतंक इस कदर है कि उसने अपने पिता के हत्यारे को 32 गोलियां मारी थीं। वह तीन घंटे तक लाश के पास ही बैठा रहा था और डर के मारे कोई उसके करीब तक नहीं गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

ऐसे दबोचा गया साइको किलर

जानकारी के मुताबिक, वैशाली पुलिस की स्पेशल टीम, डिस्ट्रिक्ट इंटेलीजेंस यूनिट और महनार पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि कोई बड़ा अपराधी भारी मात्रा में गांजा लेकर आने वाला है। छापेमारी की कार्रवाई में दो तस्करों को पकड़ा गया, जिनमें एक की पहचान अविनाश श्रीवास्तव के रूप में हुई। वह राजद के पूर्व एमएलसी ललन श्रीवास्तव का बेटा है। वहीं, दूसरे बदमाश का नाम फुलवारीशरीफ निवासी अल्तमस है। उनके कब्जे से 20 किलो गांजा बरामद किया गया।
 

इतना कुख्यात है अविनाश

बता दें कि अविनाश को पहचानने के बाद पुलिस टीम भी चौंक गई, क्योंकि वह अपराध जगत में साइको किलर और सीरियल किलर के नाम से कुख्यात है। अविनाश पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित एमआईजी कॉलोनी का रहने वाला है। वह बिहार में 20 से अधिक हत्याओं का आरोपी है। इससे पहले वह 26 सितंबर 2020 को रक्सौल में गिरफ्तार हुआ था, लेकिन कुछ दिन पहले जमानत पर छूटने के बाद अपराध करने लगा। 
 

विज्ञापन

ऐसे लिया था पिता की हत्या का बदला

पुलिस के मुताबिक, अविनाश दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से एमसीए है। साल 2002 के दौरान हाजीपुर में उसके पिता और तत्कालीन एमएलएसी ललन श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उस वक्त अविनाश इंफोसिस में 40 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी करता था। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए उसने हथियार उठा लिए। साल 2003 में उसने अपने पिता के हत्यारोपी मोइन खां उर्फ पप्पू खां को हाजीपुर में 32 गोलियां मारीं। इसके बाद वह बाकी हत्यारों को चुन-चुनकर मारता रहा।

डिप्टी मेयर के पति की भी की हत्या

पुलिस के मुताबिक, अविनाश ने पटना के डिप्टी मेयर अमरावती देवी के पति दीना गोप को एके-47 से भून दिया था। उस दौरान अविनाश ने कैप्टन सुनील के भाई, विजय गोप, अजय गोप, लालू गोप, अजीत गोप, मोइन उर्फ पप्पू, अधिवक्ता सरदार जी, इम्तियाज, चनारिक गोप, स्वर्ण व्यवसायी मनोज सोनार, राहुल यादव समेत 20 लोगों की हत्या की थी।
 

अपने बारे में पुलिस को बता हुआ था खुश

बता दें कि ताबड़तोड़ हत्या करने के बाद अविनाश की तलाश तेज हुई तो मां उसे लेकर सिलीगुड़ी चली गई। हालांकि, वह बीच-बीच में बिहार आकर हत्या, लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा। साल 2016 के दौरान उसे हाजीपुर के महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर बेलवा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चोरी करते पकड़ा गया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कहा कि गूगल में साइको किलर अमित सर्च कीजिए। अविनाश की हकीकत जानकर पुलिस के होश उड़ गए, वह खुशी से नाचने लगा था। अविनाश का दावा है कि फिल्म 'गैंग ऑफ वासेपुर' में उसके ब्रस्ट फायर (दनादन गोली दागना) वाले क्लाइमेक्स को चोरी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed