फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics: Mahagathbandhan demand for formation of coordination committee

Bihar: कहीं जदयू-भाजपा की तरह न हो महागठबंधन का हाल, फिर उठी समन्वय समिति के गठन की मांग

Sat, 13 Aug 2022 01:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Aug 2022 01:12 PM IST
सार

जदयू और भाजपा के बीच बीते कुछ दिनों से स्थिति बिगड़ती जा रही थी। ऐसे में कई नेताओं ने समन्वय समिति के गठन पर जोर दिया था। ऐसी ही एक समन्वय समिति पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय बनी थी और इसके संयोजक जॉर्ज फर्नांडिस थे।

विज्ञापन
Bihar Politics: Mahagathbandhan demand for formation of coordination committee
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में राजनीतिक उलटफेर के बाद महागठबंधन के घटक दलों को यह चिंता सताने लगी है कि कहीं उनका भी हाल भाजपा-जदयू जैसा न हो जाए। ऐसे में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में रहने के दौरान जिस समन्वय समिति के गठन की मांग उठ रही थी,उसी तरह की समिति ‘महागठबंधन’ के लिए बनाई जा सकती है।

विज्ञापन


इसके संकेत शुक्रवार शाम को मिले, जब महागठबंधन के चौथे सबसे बड़े घटक भाकपा (माले) के विधायक संदीप सौरव ने कहा, मुख्यमंत्री समन्वय समिति के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा, गठबंधन के किसी घटक को इस पर आपत्ति नहीं है। इसलिए, इसका गठन उचित समय पर होगा।
विज्ञापन


अटल बिहार वाजपेयी के समय में बनी थी समिति 
दरअसल, जदयू और भाजपा के बीच बीते कुछ दिनों से स्थिति बिगड़ती जा रही थी। ऐसे में कई नेताओं ने समन्वय समिति के गठन पर जोर दिया था। ऐसी ही एक समन्वय समिति पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय बनी थी और इसके संयोजक जॉर्ज फर्नांडिस थे। जदयू नेताओं का मानना है कि इस तरह की समिति नहीं होने की वजह से घटक दलों के पास एक दूसरे के प्रति अपना विरोधी मत रखने के लिए कोई मंच नहीं था, जिसकी वजह से नेता मीडिया के सामने जाते थे और दोनों दलों के बीच खटास बढ़ती गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सप्ताह दिल्ली जा सकते हैं नीतीश कुमार 
नीतीश कुमार के करीबी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अगले सप्ताह दिल्ली का दौरा कर सकते हैं। यह दौरा मंत्रिमंडल विस्तार के कुछ समय बाद ही होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित शीर्ष विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान समिति बनाने पर भी चर्चा संभव है। 


महागठबंधन में हैं सात पार्टियां 
गौरतलब है कि महागठबंधन में सात पार्टियां हैं, जिनमें जदयू, राजद, कांग्रेस, भाकपा (माले), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed