{"_id":"5d304c3c8ebc3e6d10748159","slug":"bihar-police-use-water-canon-tear-gas-to-disperse-protesting-contractual-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, वाटर कैनन-आंसू गैस का किया इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, वाटर कैनन-आंसू गैस का किया इस्तेमाल
Thu, 18 Jul 2019 06:20 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 18 Jul 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
बिहार: प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में संविदा शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। नियमित शिक्षकों के बराबर वेतन की मांग कर रहे इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। बता दें कि यह शिक्षक पटना में विधानसभा के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH Bihar: Police use water canon & tear gas to disperse protesting contractual teachers who were demanding pay on par with regular teachers. The teachers were protesting near Vidhan Sabha in Patna. pic.twitter.com/Ksi0VCNXtJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 18, 2019
बता दें कि बिहार का संविदा शिक्षक संघ आज बिहार विधानसभा का घेराव करने निकला था। विधासभा घेराव के इस कार्यक्रम में शिक्षकों के कई संगठन शामिल हैं। प्रदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में प्राइमरी, मीडिल स्कूल के शिक्षक पटना पहुंचे हैं। राज्य के सभी शिक्षक वेतनमान मामले को लेकर सरकार से लगातार नाराज चल रहे हैं और पहले भी कई दफा आंदोलन कर चुके हैं।
इस के मद्देनजर शिक्षकों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हुई। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई शिक्षकों के घायल होने की सूचना भी है। विधानसभा की ओर आगे बढ़ने से पुलिस ने जब शिक्षकों को रोका तो वे गेट तोड़ने का प्रयास करने लगे। इस पर आंदोलनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा।