फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Police use water canon, tear gas to disperse protesting contractual teachers

बिहार: प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, वाटर कैनन-आंसू गैस का किया इस्तेमाल

Thu, 18 Jul 2019 06:20 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 18 Jul 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Police use water canon, tear gas to disperse protesting contractual teachers
बिहार: प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती - फोटो : ANI

बिहार में संविदा शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। नियमित शिक्षकों के बराबर वेतन की मांग कर रहे इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। बता दें कि यह शिक्षक पटना में विधानसभा के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन

 


बता दें कि बिहार का संविदा शिक्षक संघ आज बिहार विधानसभा का घेराव करने निकला था। विधासभा घेराव के इस कार्यक्रम में शिक्षकों के कई संगठन शामिल हैं। प्रदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में प्राइमरी, मीडिल स्कूल के शिक्षक पटना पहुंचे हैं। राज्य के सभी शिक्षक वेतनमान मामले को लेकर सरकार से लगातार नाराज चल रहे हैं और पहले भी कई दफा आंदोलन कर चुके हैं। 

इस के मद्देनजर शिक्षकों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हुई। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई शिक्षकों के घायल होने की सूचना भी है। विधानसभा की ओर आगे बढ़ने से पुलिस ने जब शिक्षकों को रोका तो वे गेट तोड़ने का प्रयास करने लगे। इस पर आंदोलनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed