{"_id":"6402ec2add8bb4800c056d63","slug":"bihar-police-team-attacked-in-sitamarhi-3-policemen-including-dsp-injured-two-sides-clashed-over-playing-lo-2023-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, DSP समेत 3 पुलिसकर्मी घायल; लाउडस्पीकर बजाने का विवाद, 49 पकड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, DSP समेत 3 पुलिसकर्मी घायल; लाउडस्पीकर बजाने का विवाद, 49 पकड़ाए
Sat, 04 Mar 2023 12:28 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 04 Mar 2023 12:28 PM IST
सार
Bihar : सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इसमें DSP समेत 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दोनों पक्षों में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इसमें DSP समेत 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास परिहार थाना इलाके के धरहरवा गांव की है। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार मध्य रात्रि दो पक्षों के बीच लाउडस्पीकर बचाने को लेकर विवाद हुआ। मामला देखते ही देखते खून खेल में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें 6 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इधर, किसी ने पुलिस को घटना जानकारी दी।
सूचना मिलते DSP दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों से समझाने की कोशिश की। इसी दौरान एक पक्ष ने लोग पुलिस पर पथराव करने लगे। इसमें DSP सुबोध कुमार, ASI दयाशंकर साह समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद SP हरकिशोर राय के नेतृत्व में फिर से वहां पुलिस टीम भेजी गई। तब जाकर हालत काबू में आए। दो पक्षों के बीच विवाद के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। मामला इतना बढ़ गया कि DM और SP कैंप लगातार कैंप कर रहे हैं। पुलिस ने उपद्रवियों की तलाश कर रही है। अब तक इस मामले में 49 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अन्य उपद्रवियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
पथराव करने वाले लोगों की पहचान की जा रही
घायलों का कहना है कि शुक्रवार को एक कार्यक्रम में बज रहे लाउडस्पीकर को दूसरे पक्ष के लोगों ने बंद करवा दिया। इस पक्ष के लोगों ने भी दूसरे पक्ष के कार्यक्रम में बज रहे लाउडस्पीकर को बंद कराने की कोशिश की। इसके बाद विवाद बढ़ गया। दोनों ओर से मारपीट हुई। काफी तनाव उत्पन्न हो गया। इसके बाद पुलिस मामले को शांत करवाने पहुंची तो लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। मामले में SP हर किशोर राय ने बताया कि फिलहाल मामले को नियंत्रण में कर लिया गया है। कुछ पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हैं। पथराव करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।