फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police shocked to see first mass suicide in bihar, whole family jumped in front of a train in gopalganj

Bihar : मां के बाद बेटी को बीमारी ने छीना तो पूरे परिवार ने उठाया यह कदम; दो बेटों के साथ पिता ने जान दे दी

Fri, 08 Dec 2023 05:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 08 Dec 2023 05:30 PM IST
सार

Bihar News : न स्वास्थ्य व्यवस्था ने साथ दिया और न भगवान ने। पत्नी की मौत बीमारी से हो चुकी थी। जब बेटी की मौत हो गई तो पिता ने दाह-संस्कार नहीं किया, घर में ही शव छोड़ दिया। फिर दोनों बेटों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पूरा परिवार खत्म।

विज्ञापन
Bihar Police shocked to see first mass suicide in bihar, whole family jumped in front of a train in gopalganj
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग और रेलवे पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मास सुसाइड, यानी सामूहिक आत्महत्या की खबर बेहद असामान्य है। लेकिन, यह घटना पूरे सिस्टम को झकझोर देने वाली है। एक महिला बीमार पड़ी और उसे इलाज नहीं मिला। मौत हो गई। फिर उसी महिला की बेटी के लकवा, यानी पैरेलिसिस को ठीक करने में परिवार कंगाल हो गया। बर्बाद हो गया। सरकारी सिस्टम से कोई नहीं जागा। जब बेटी भी नहीं बची तो पिता ने सदमे में एक बड़ा फैसला लिया और उसमें दोनों बेटों ने भी साथ दिया। वह फैसला कतई अच्छा नहीं कहा जा सकता। लेकिन, तीनों ने ट्रेन के सामने एक साथ कूदकर जान दी तो हर कोई हिल गया। अब न तो परिवार में कोई रोने वाला है और न कोई सिस्टम से इन सारे दर्द का मुआवजा मांगने वाला।

विज्ञापन


पिता अपने दो बेटों के साथ दिया घटना को अंजाम 
मामला गोपालगंज का है, जहां बेटी की मौत से आहत होकर उस परिवार के तीन लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतकों की पहचान रामसूरत महतो, इनके पुत्र सचिन कुमार और दीपक कुमार में रूप में की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि रामसूरत चौहान की बेटी सुभावती कुमारी लकवा से पीड़ित थी जिसका इलाज कराने में वह परिवार अपना सब कुछ गंवा बैठा था। फिर भी जब लड़की ठीक नहीं हुई। इस वजह से घर के सभी लोग बहुत परेशान रहते थे। अंत में दो दिन पहले उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत से आहत होकर रामसूरत चौहान ने अपने बेटों के साथ सुसाइड करने का फैसला लिया। आज रामसूरत महतो सुभावती का शव घर में ही छोड़कर अपने दोनों बेटों के साथ चंदन टोला के पास थावे-छपरा पैसेंजर ट्रेन से कटकर जान दे दी। इस घटना के बाद अब पूरा परिवार समाप्त हो गया। रामसूरत महतो के परिवार में अब कोई बचा नहीं है, जो घटना की वजह बता सके, क्योंकि उसकी पत्नी की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है। एक बेटा दिव्यांग है और दूसरा बेटा सूरत में काम कर रहा था जिससे पूरे परिवार का भरण पोषण चलता था।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
गोपालगंज के प्रभारी डीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed