फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police service officers transfer, bps officer transfer in bihar, new postings for bps police officers

Bihar Police Transfer : बिहार पुलिस सेवा के 19 अफसरों को नई जगह पर दी गई पोस्टिंग, जानें अब कौन कहां

Wed, 19 Apr 2023 09:53 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 19 Apr 2023 09:53 PM IST
सार

DSP and SDPO Transfer in Bihar : बिहार सरकार ने बुधवार को देर शाम बिहार पुलिस सेवा के 19 अफसरों को नई जगहों पर पदस्थापित करने की अधिसूचना जारी की। अनुमंडल पुलिस अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षकों की यह पोस्टिंग अगले आदेश तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
Bihar police service officers transfer, bps officer transfer in bihar, new postings for bps police officers
आरएस भट्टी - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार सरकार ने बुधवार को देर शाम बिहार पुलिस सेवा के 19 अफसरों को नई जगहों पर पदस्थापित करने की अधिसूचना जारी की। अनुमंडल पुलिस अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षकों की यह पोस्टिंग अगले आदेश तक जारी रहेगी।

विज्ञापन


पटना के सचिवालय डीएसपी बने सुशील
अपराध अनुसंधान विभाग पटना में पुलिस उपाधीक्षक नूर उल हक को पटना में ही पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) की जिम्मेदारी दी गई है। नालंदा में पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) की जिम्मेदारी देख रहे सुशील कुमार पटना में सचिवालय डीएसपी बनाए गए हैं। अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपाधीक्षक आफाक अख्तर अंसारी को बक्सर में डुमरांव का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में पुलिस उपाधीक्षक रहे मोहम्मद खुर्शीद आलम गया के पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) होंगे। सीटीएस नाथनगर के पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार को छपरा सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


पूर्णिया सदर की जिम्मेदारी दी गई पुष्कर को
अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उपाधीक्षक खुशरू सिराज को अररिया में फारबिसगंज का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 12 भीमनगर सुपौल के पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र कुमार को मोतिहारी में रक्सौल का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 11 जमुई के पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार को नालंदा में पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) बनाया गया है। अररिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुष्कर कुमार को पूर्णिया सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक रामपुकार सिंह को अररिया का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखपुरा, समस्तीपुर, गया में भी अफसर बदले गए
विशेष शाखा पटना में पुलिस उपाधीक्षक रविशंकर प्रसाद समस्तीपुर में पटोरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2 डेहरी के पुलिस उपाधीक्षक शिव शंकर कुमार को कैमूर में भभुआ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस- 4 डुमरांव के पुलिस उपाधीक्षक कुमार वैभव को गया में वजीरगंज का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। विशेष शाखा में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिन्हा शेखपुरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। 


सीवान, मोतिहारी, जमुई, सुपौल में इनकी हुई तैनाती
रेल पटना के डीएसपी फिरोज आलम अब सीवान सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। बगहा के वाल्मीकि नगर में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार अब मोतिहारी के सिकरहना के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। रोहतास के मुख्यालय 1 डीएसपी राजेश कुमार जमुई में झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस उपाधीक्षक की भूमिका देख रहे हुलाश कुमार पूर्णिया में बनमनखी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-4 डुमरांव के पुलिस उपाधीक्षक राजू रंजन कुमार सुपौल के निर्मली में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed