{"_id":"619a75072f00f05ed01bc013","slug":"bihar-police-seized-eight-live-bombs-before-panchayat-elections-in-vaishali-district-investigation-is-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पुलिस ने वैशाली जिले में बगीचे से बरामद किए आठ जिंदा बम, चार दिन बाद होने हैं पंचायत चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पुलिस ने वैशाली जिले में बगीचे से बरामद किए आठ जिंदा बम, चार दिन बाद होने हैं पंचायत चुनाव
Sun, 21 Nov 2021 10:04 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:04 PM IST
सार
लकड़ी चुनने के लिए जा रहे बच्चों की नजर एक बोरी पर पड़ी। जब उन्होंने बोरी को खोला तो उसमे बम थे। इसके बाद उन्होंने लोगों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आठ जिदा बम बरामद किए हैं।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पुलिस ने रविवार को वैशाली जिले के एक गांव से आठ जिदा बम बरामद किए हैं। यह कार्रवाई क्षेत्र में होने वाले पंचायत चुनाव के चार दिनों पहले की गई है। इन बमों को वैशाली के जावज गांव के एक बगीचे से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
लकड़ी चुनने के लिए जा रहे बच्चों की नजर एक बोरी पर पड़ी। जब उन्होंने बोरी को खोला तो उसमे बम थे। इसके बाद उन्होंने लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बमों को बोरी से निकाल कर पानी में रखा गया और इसके बाद इन्हें निष्क्रिय किया गया। पुलिस ने बमों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Vaishali, Bihar | As per information, 1-2 packets full of water with many bombs (crude) inside, was found in a park at Mahindwara Village: SI Mehnar, Prem Kumar Singh pic.twitter.com/IvQMzcJGKs
— ANI (@ANI) November 21, 2021
विज्ञापन
एसआई मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा इन बमों को निष्क्रिय कर दिया गया, सभी बम प्लास्टिक की एक बोरी में रखे गए थे। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट पर है। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है और कुछ लोगों से पूछताछ भी जारी है।