फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Police raided Aman hotel in Patna, caught liquor parties, 10 people arrested

बिहार: पटना के एक होटल में पुलिस ने मारी रेड, शराब पी रहे 10 लोगों को किया गिरफ्तार

Sat, 20 Nov 2021 01:30 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 20 Nov 2021 01:30 AM IST
सार

राजधानी पटना के पॉश इलाके आशियाना नगर में बेली रोड फ्लाईओवर के पिलर नंबर 68 के पास स्थित अमन होटल में शराब पार्टी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस रेड से शराबबंदी कानून में चल रहे खेल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि अमन नाम के होटल में शादी पार्टी चल रही थी।

विज्ञापन
Bihar: Police raided Aman hotel in Patna, caught liquor parties, 10 people arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी की समीक्षा के बाद यह साफ-साफ कहा था कि जिस भी थाना क्षेत्र में शराब पकड़ी जाएगी, उससे संबंधित थानेदार पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सीएम के इस आदेश के 3 दिन बाद ही पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में शराब पार्टी का बड़ा खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

राजधानी पटना के पॉश इलाके आशियाना नगर में बेली रोड फ्लाईओवर के पिलर नंबर 68 के पास स्थित अमन होटल में शराब पार्टी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस रेड से शराबबंदी कानून में चल रहे खेल का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

पटना में दिखा सीएम के एक्शन मोड का असर
पुलिस ने बताया कि अमन नाम के होटल में शादी पार्टी चल रही थी। पुलिस ने दो कमरों में रेड मारी। उसमें पानी के साथ शराब व नमकीन का भी इंतजाम था। पुलिस का कहना है कि दो कमरों से कुल दस लोगों को पकड़ा गया है। एक कमरे से चार व दूसरे से छह पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार के एक्शन मोड को देखते हुए शराब की सूचना पर होटल में भारी पृुलिस बल के साथ अफसरों की फौज जुट गई। अब मामले की जांच की जा रही है कि शराब कहां से आई थी और इसका सेवन कौन-कौन लोग  कर रहे थे। सचिवालय की महिला एएसपी भी मौके पर पहुंचकर और जांच-पड़ताल में जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed