फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: Nawada Inspector married a woman constable in a temple, then started fighting there.

Bihar Police : दरोगा ने महिला सिपाही से मंदिर में रचाई शादी, फिर वहीं पर शुरू कर दी मारपीट

Sun, 02 Feb 2025 10:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Feb 2025 10:40 AM IST
सार

नवादा दरोगा और सिपाही ने लव मैरिज कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि शादी के बाद दरोगा ने अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ मारपीट करने लगा। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Bihar Police: Nawada Inspector married a woman constable in a temple, then started fighting there.
महिला सिपाही और दरोगा ने शादी कर ली। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नवादा में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने शोभनाथ मंदिर में शादी कर ली। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि शादी के तुरंत बाद ही दरोगा ने महिला सिपाही के बीच विवाद शुरू हो गया। दरोगा ने देखते ही देखते अपनी नई नवेली दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया। इधर, इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।  नवादा दरोगा और सिपाही ने लव मैरिज कर लिया। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो बनाते देख भड़क गया दरोगा
बताया जा रहा है कि दरोगा नरहट थाना एवं महिला सिपाही महिला थाना नवादा में पदस्थापित हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे से प्रेम करते थे और अंत में दोनों ने शादी करने का निर्णय ले लिया। इसके तहत दोनों शोभ नाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचे और शादी शुरू हो गई। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन मामला तब तूल पकड़ गया जब दोनों आपस में शादी के दौरान ही वीडियो बनाने को लेकर उलझने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों के विवाह के समय वीडियो बनाया जा रहा था जिसे दरोगा को नागवार गुजरी। उसके बाद दोनों उलझ गए। मंदिर प्रबंधन द्वारा शादी की काटी गई रसीद में दरोगा का नाम सचिन कुमार लिखा गया है। वहीं महिला सिपाही का नाम सुमन कुमारी बताया गया है। सचिन मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र निवासी लालचंद यादव का पुत्र हैं जबकि महिला सिपाही सुमन कुमारी कटिहार जिले के कुरसेला इलाके के रहनेवाली है।
विज्ञापन


शादी करने के लिए आवेदन भी दिया था
इधर, महिला सिपाही सुमन कुमारी ने बताया कि दो साल से दोनों में प्रेम प्रसंग है। हमलोगों ने शादी को लेकर नवादा एसपी को आवेदन दी थी। इसके बाद उन्होंने कहा था तुम दोनों शादी कर लो। मंदिर में दरोगा सचिन ने शादी तो रचा ली। लेकिन, अचानक छोटी सी बात लेकर वह मेरे साथ मारपीट करने लगा। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने जब मारपीट का विरोध किया तो दरोगा ने अपनी पत्नी को अपने साथ लेकर चला गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और दोनों पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed