फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   MAHANE RIVER DIVERSION WASHED AWAY, TETIA BAMBOR ROAD CUT OFF

बिहार: महाने नदी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, टेटिया बंबर का मुख्य मार्ग ठप; स्कूल-अस्पताल जाना मुश्किल

Thu, 03 Sep 2026 04:36 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 04:36 PM IST
सार

Bihar News: महाने नदी में तेज बहाव के कारण टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क पर बना डायवर्सन बह गया। इससे स्कूल, अस्पताल, थाना, बाजार और प्रखंड कार्यालय जाने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया है।

विज्ञापन
MAHANE RIVER DIVERSION WASHED AWAY, TETIA BAMBOR ROAD CUT OFF
तेज बहाव में महाने नदी का डायवर्सन बहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसंडा गांव के समीप महाने नदी में निर्माणाधीन पुल के पास बनाया गया डायवर्सन बुधवार देर रात तेज पानी के बहाव में पूरी तरह बह गया। डायवर्सन के टूट जाने से प्रखंड मुख्यालय, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे आम लोगों के साथ स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


तेज बहाव में बहा डायवर्सन
पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण महाने नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। बुधवार देर रात नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया, जिससे निर्माणाधीन पुल के समीप बनाया गया डायवर्सन पानी का दबाव नहीं झेल सका और पूरी तरह बह गया। डायवर्सन के बह जाने के बाद सड़क के दोनों ओर से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।
विज्ञापन


निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
डायवर्सन बहने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसके निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से डायवर्सन का निर्माण मजबूत तरीके से कराया गया होता तो तेज बहाव के बावजूद इसके बहने की स्थिति नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, डायवर्सन निर्माण में नदी से ही निकाली गई बालू और मिट्टी का इस्तेमाल किया गया था। उनका आरोप है कि पर्याप्त मात्रा में बाहर से पत्थर और अन्य मजबूत निर्माण सामग्री मंगाकर डायवर्सन तैयार किया जाता तो तेज पानी के बहाव में इसके बहने की संभावना काफी कम रहती।

स्कूल जाने वाले बच्चों और शिक्षकों की बढ़ी परेशानी
डायवर्सन टूटने का सबसे अधिक असर स्कूल जाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं पर पड़ा है। मुख्य रास्ता बंद होने के कारण उन्हें आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे समय और दूरी दोनों बढ़ गई है।

मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी बना चुनौती
प्रखंड मुख्यालय के अस्पताल तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग बाधित होने से मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी भी बढ़ गई है। आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। वहीं, बाजार और प्रखंड कार्यालय जाने वाले लोगों को भी दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ रहा है।


तत्काल मरम्मत और गुणवत्ता जांच की मांग
ग्रामीणों ने ग्रामीण कार्य विभाग से डायवर्सन की तत्काल मरम्मत कराने और मजबूत आवागमन व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने डायवर्सन निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की भी मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed