फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: Know about Bihar DGP Vinay Kumar, Vaishali, Hajipur, IIT Khagarpur, Bihar News Updates

Bihar: पांच बहन के इकलौते भाई बने डीजीपी; IIT से इंजीनियरिंग की, पत्नी ने दुनिया छोड़ी तो टूटा दुखों का पहाड़

Sat, 14 Dec 2024 09:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 14 Dec 2024 09:25 AM IST
सार

DGP Vinay Kumar : वैशाली के लाल के डीजीपी बनने से लोगों में काफी प्रसन्नता है। उनके गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीण बताते हैं कि वह काफी मृदुल स्वभाव के हैं। हमेशा लोगों की मदद करते रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Police: Know about Bihar DGP Vinay Kumar, Vaishali, Hajipur, IIT Khagarpur, Bihar News Updates
आईपीएस विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1991 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी विनय कुमार आज बिहार के डीपीपी का पदभार ग्रहण करेंगे। दो साल का उनका कार्यकाल होगा। अब तक वह बिहार भवन पुलिस निर्माण विभाग के डीजी थे। इस पद पर वह 30 दिसंबर 2021 से थे। सूत्रों की मानें तो कुछ महीने पहले सीनियर आईपीएस विनय कुमार ने सीएम हाउस गए थे। वहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार से मुलाकात की थी। पता चला कि वह झंझारपुर में बन रहे एक थाने को लेकर हुए विवाद के संबंध में बातचीत करने गए। हालांकि उसके बाद अटकलों का बाजार गर्म था। तब नीतीश सरकार ने 1989 के सीनियर आईपीएस अधिकारी आलोक राज को डीजीपी का प्रभार सौंपा था। बताया जा रहा है कि बिहार सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग के पास विनय कुमार के नाम का प्रस्ताव भेजा था। सारी बातें स्पष्ट होने के बाद ने उन्हें डीजीपी बनाया गया। उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोग में अब वह अगले दो साल तक डीजीपी के पद पर बने रहेंगे। आइए जानते हैं आईपीएसी विनय कुमार के बारे में...

विज्ञापन


पटना में रहकर इंटर की परीक्षा पास की
बिहार के नए डीजीपी विनय कुमार वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र के रामपुरानी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता स्वर्गीय राम इकबाल शुक्ला प्रतिष्ठित शिक्षक थे। माता-पिता की पांच संतानों में विजय कुमार इकलौते हैं। उनकी चार बहने हैं। गांव में मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने पटना में रहकर इंटर की परीक्षा पास की। इसके बाद IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। UPSC का एग्जाम दिया। लेकिन,एक साल तक रिजल्ट नहीं आया। इस कारणएक साल लेट विनय कुमार की नौकरी में आए। 
विज्ञापन


डीजीपी बनने से लोगों में काफी प्रसन्नता
करीब दो साल पहले धर्मपत्नी का देहांत हुआ तो विनय कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उन्होंने अपने पैतृक घर पर पत्नी का श्राद्धकर्म किया। अब वैशाली के लाल के डीजीपी बनने से लोगों में काफी प्रसन्नता है। उनके गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीण बताते हैं कि वह काफी मृदुल स्वभाव के हैं। हमेशा लोगों की मदद करते रहे हैं। आईपीएस विनय कुमार बिहार के कई जिलों में एसपी, सीनियर एसपी, डीआईजी, आईजी, एडीजी और डीजी के पद तैनात रहे। उनकी पहचान एक कुशल और ईमानदार अधिकारी के रूप में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed