{"_id":"65479aa8d44205eeef04d4d5","slug":"bihar-police-failed-to-stop-crime-in-samastipur-one-lakh-fifty-thousand-rupees-looted-from-csp-of-sbi-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : एसबीआई के सीएसपी से डेढ़ लाख रुपए की लूट, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : एसबीआई के सीएसपी से डेढ़ लाख रुपए की लूट, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Sun, 05 Nov 2023 07:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 05 Nov 2023 07:07 PM IST
सार
Bihar Police : बेखौफ अपराधियों ने शाम होते ही अचानक एसबीआई के सीएसपी पर हमला कर लगभग डेढ़ लाख रुपये लूट लिये। इस दौरान सीएसपी संचालक ने लूट का विरोध भी किया लेकिन हथियार के बल पर वे लोग लूटने में सफल हो गये। अब पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर में एसबीआई के सीएसपी पर हमलाकर के तीन अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपए लूट लिये। विरोध करने पर सीएसपी संचालक के साथ उठा पटक भी हुई। फिर अपराधियों ने दो राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
तीन अपराधियों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम करीब 5:00 बजे रड़ियाही गांव स्थित एसबीआई के सीएसपी संचालक रीतेश कुमार सीएसपी पर बैठे थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर हथियार लेकर तीन बदमाश सीएसपी में घुस गए और रुपये की मांग करने लगे। इस दौरान जब रितेश ने इसका विरोध किया तो उनमें से एक उसके साथ उठा पटक करने लगा। लेकिन पकड़ लिए जाने के डर से तीनों अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गये। हालांकि गोली फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश पटना रोड में फरार हो गये।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
घटना के संबंध में हलई ओपी अध्यक्ष इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि तीन अपराधियों ने सीएसपी से लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाश के भागने की दिशा में पुलिस की एक टीम को भेजी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन