Bihar News : बैंककर्मी की गोली मार हत्या; बाइक सवार अपराधियों ने घुप अंधेरे में घटना को दिया अंजाम
Bihar Police : शनिवार की देर रात मुजफ्फरपुर में एक बैंककर्मी की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। लोग सड़क हादसा समझकर दौड़ते हुए अंधेरे की ओर भागे तो पता चला कि गोली मार हत्या की गई है। पुलिस के पास अबतक इस केस में कुछ सुराग नहीं है।
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के रामपुर काशी चौक के पास स्थित अनबारा पुल के पास की है। अपराधियों ने एक निजी बैंक कर्मी में कार्यरत युवक को गोली मार दी। आसपास दुकान पर मोमोज़ खा रहे कुछ युवा दौड़ते हुए पहुंचे कि शायद बाइक का हादसा हुआ है, लेकिन सामने आया कि गोली मारी गई है। गांव के पास ही सड़क पर गोली मारी गई थी, इसलिए पहचान तुरंत ही हो गई। बैंककर्मी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर ओपी थाना क्षेत्र के राजेंद्र शाह के पुत्र राहुल कुमार सोनी के रूप में हुई।
सेल्फी लेना कितना खतरनाक हो सकता है, जान लीजिए
घटना की वजह नहीं पता चली है पुलिस को
लोगों ने घटना की सूचना मनियारी थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मनियारी थाना के 112 की टीम में कार्यरत राहुल कुमार ने राहुल कुमार मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मनियारी थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने मामले में प्राथमिक तौर पर यही कहा कि घटना के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी है।