फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police doing Home delivery of alcohol in Begusarai, 5 policemen arrested

बिहार में भले ही शराबबंदी हो बेगूसराय में पुलिसकर्मी कर रहे शराब की होम डिलीवरी, 5 जवान गिरफ्तार 

Tue, 22 Jan 2019 10:59 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 22 Jan 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Bihar Police doing Home delivery of alcohol in Begusarai, 5 policemen arrested
बेगूसराय में पुलिस जवान गिरफ्तार
बिहार में भले ही शराब बेचने, खरीदने और पीने पर पूरी तरह से पाबंदी हो लेकिन कानून का पालन करवानेवाली पुलिस खुद की कानून की धज्जियां उड़ा रही है। एक चौंकानेवाले मामले में यह पता चला है कि पुलिस खुद ही शराब बेच रही है। इतना ही नहीं घर तक पहुंचा देती है। बेगूसराय में बिहार पुलिस शराब की होम डिलीवरी कर रही है। 
विज्ञापन


इस सनसनीखेज मामले का तब पता चला जब रविवार की रात बाइक पर सवार दो होमगार्ड जवानों के पास दो कार्टन शराब मिले। उनकी बाइक पर पुलिस लिखा हुआ था। 

पकड़े गए जवानों की निशानदेही पर मुफस्सिल थाने की बैरक में एसपी अवकाश कुमार ने छापेमारी की तो पुलिसकर्मियों के बिछावन के नीचे से भी तीन कार्टन शराब बरामद हुई। इस मामले में सैप के दो जवान और होमगार्ड के तीन जवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पांचों जवान मुफस्सिल थाने में तैनात हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान मुफस्सिल थाने के मालखाने की जांच की गई तो पंजी में दर्ज स्टॉक से एक कार्टन शराब ज्यादा मिली। इस बारे में शराब जब्त करने वाले दरोगा से एसपी ने जवाब तलब किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए सैप जवान में खगड़िया के महेशखूंट थाने के रामचंदपुर गांव के रविंद्र कुमार, भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के ढकनी गांव निवासी राजीव कुमार और होमगार्ड के जवानों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा निवासी सुरेंद्र कुमार, मंझौल के पवड़ा निवासी प्रमोद कुमार सिंह व लाखो सहायक थाना क्षेत्र के धबौली निवासी दीपक कुमार सिंह शामिल हैं। 


हालांकि एसपी ने बताया कि ये जवान शराब पीने के लिए ले जा रहे थे, बेचने के लिए नहीं। एसपी ने बताया कि 17 जनवरी को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने 415 कार्टन शराब जब्त की थी। लेकिन रिकॉर्ड में 414 कार्टन ही दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed