फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police : Constable arrested in Darbhanga, committed rape on the pretext of marriage.

Bihar Police : जो काम अपराधी करते हैं, सिपाही ने वही किया; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म में गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2024 08:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 15 Oct 2024 08:17 PM IST
सार

Bihar : बिहार पुलिस का एक कांस्टेबल गिरफ्तार हुआ है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ तीन वर्षों तक शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया और फिर नौकरी होते ही वह अपने वायदे से पलट गया।

विज्ञापन
Bihar Police : Constable arrested in Darbhanga, committed rape on the pretext of marriage.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा में शादी का झांसा देकर प्रेमिका के साथ तीन वर्षों तक दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे बिहार पुलिस के सिपाही को लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सिपाही फिलहाल गोपालगंज जिला पुलिस बल में तैनात है। इसके खिलाफ प्रेमिका ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि आरोपी उसके साथ शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक दुष्कर्म किया। जब उसे बिहार पुलिस में नौकरी लग गई, तब आरोपी सिपाही ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


शादी का प्रलोभन देकर करता था यौन शोषण 
 प्रेमिका ने 28 अगस्त 2024 को लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा था कि एपीएम थाना क्षेत्र के थलवारा निवासी बच्चा लाल राम के पुत्र अर्जुन कुमार के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान आरोपी सिपाही शादी का झांसा देकर युवती से लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस बीच आरोपी प्रेमी अर्जुन को बिहार पुलिस में नौकरी लग गई। नौकरी लगते ही उसका मन बदल गया और उसके बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी समझौता के प्रयास के बाद भी उसने शादी नही किया तो उसके खिलाफ लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी सिपाही लगातार फरार रहने लगा। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान वह आज अचानक केस के अनुसंधानक को लहेरियासराय थाना के पास नजर आ गया। नजर पड़ते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शादी से इंकार करने पर युवती ने किया था मामला दर्ज 
इस संबंध में लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि केस के अनुसंधानक दारोगा प्रिया कुमारी को सूचना मिली थी कि आरोपी सिपाही अर्जुन कुमार लहेरियासराय टावर पर किसी के साथ घूम रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार चल रहे आरोपी सिपाही अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 28 अगस्त 2024 को प्रेमिका ने अर्जुन कुमार के खिलाफ आवेदन दिया था कि पिछले 3 वर्षों से नौकरी हो जाने के बाद शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म कर रहा था। जब बिहार पुलिस में उसे नौकरी हो गया तो शादी करने से इंकार कर दिया। ग्रामीण स्तर पर पंचायत भी किया गया था लेकिन मानने को तैयार नहीं हुआ। फिर उसने अर्जुन कुमार के खिलाफ थाना में मामला दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed