फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police beaten woman along with her family in patna.People accused the woman of being a witch

Bihar Police : क्रूर पुलिस ने महिला सहित उनके बेटे और बहू को जमकर पीटा; फिर माफी भी मांगी, जानिए वजह

Wed, 14 Feb 2024 10:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 14 Feb 2024 10:30 PM IST
सार

Bihar : बिहार पुलिस की बर्बरता को देखकर आपके रूह कांप जायेंगे। लोगों के कहने पर पुलिस ने डायन का आरोप लगाकर महिला को थाने में बंद कर जमकर पीटा। महिला के बेटे और बहू को भी पीटा, फिर पुलिस ने माफ़ी भी मांगी। परिजन अब कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Police beaten woman along with her family in patna.People accused the woman of being a witch
पीड़िता महिला लगा रही न्याय की गुहार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जहां एक ओर सरकार पुलिस वालों को पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने की बात कहती है, वहीं दूसरी तरफ पटना के दनियावां थाने की पुलिस की बर्बरता चेहरा सामने आया है। गांव की एक बच्ची के लापता होने पर एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाया गया। लोगों के आरोप लगाने के बाद पुलिस ने भी वही किया जो काम आरोप लगाने वाली भीड़ करती। रात्रि के वक्त पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया और थाने में लाकर रात भर उसकी जमकर पिटाई की। परिजनों का कहना है कि शरीर पर उभरे निशान इस बात के प्रमाण हैं कि पुलिस ने किस तरह से महिला पर अपना पुलिसिया रौब दिखाया है। लेकिन 'अमर उजाला' उस तस्वीर को नहीं दिखा सकता, जो पुलिस की बर्बरता के प्रमाण हैं।

विज्ञापन


क्रूर पुलिस की कहानी सुनकर आपके खून खौल जायेंगे 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि दनियावां गांव के धनंजय साव की पत्नी रूबी देवी के गोतनी की बेटी सोमवार को खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने रूबी देवी को गिरफ्तार कर थाना ले आयी। इसके बाद पुलिस ने रूबी देवी पर कहर बरपाना शुरू कर दिया। पुलिस ने बच्ची को खोजने की तो कोशिश नहीं की, लेकिन रूबी देवी की जमकर पिटाई जरुर की। रूबी देवी लगातार खुद को निर्दोष बताती रही इसके बावजूद भी पुलिस रात भर हाजत में बंद कर उसकी पिटाई करती रही। रूबी देवी पर बच्चा चोरी करके उसे बलि देने का आरोप लगाया गया। रूबी देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उससे इस बात को यह इकरार करवाना चाहती थी कि उसने बच्ची का अपहरण कर उसकी बली दे दी है। लेकिन रूबी देवी मार खाने के बावजूद भी इस मामले में खुद को निर्दोष बताती रही। फिर पुलिस ने रूबी देवी के बेटे और बहु को भी जमकर पीटा।
विज्ञापन


जान की दुहाई मांगती रही महिला लेकिन पुलिस को दया नहीं आई 
पीड़िता रूबी देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस के वर्दी में चार पुरुष और दो महिला सिपाही जमकर पिटाई के बाद उनके मंगलसूत्र और सोने के लॉकेट जबरन गले से निकाल लिया। रूबी देवी ने जो बताया उसे सुनकर किसी भी व्यक्ति के रूह कांप जायेंगे। रूबी देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने उनके कपड़े खोलकर उनकी पीठ सहित शारीर के अन्य हिस्सों पर लाठी डंडे से इतना पीटा है कि उनके शरीर पर पिटाई के गहरे निशान स्पष्ट दिख रहे हैं। रूबी देवी ने बताया कि वह पुलिस वालों से खुद के लिए रहम की भीख मांगती रही, लेकिन पुलिस वालों का दिल नहीं पसीजा और उसे वेलोग पिटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मांगी माफ़ी 
परिजनों का कहना है कि दूसरे दिन गायब बच्ची पार्वती कुमारी (6) मुरेरा गांव में भटकते हुए मिली तो ग्रामीणों और मुखिया ने बच्ची को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। बच्ची के मिलने के बाद उसकी बरामदगी का श्रेय खुद लेते हुए पुलिस वालों ने कहा कि पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया है। फिर पुलिस ने हाजत में बंद रूबी देवी से माफी मांग कर उसे घर पहुंचा दिया।


डीएसपी ने कहा- गलत है आरोप 
इस घटना को लेकर फतुहा डीएसपी सियाराम यादव का कहना है कि एक 6 वर्ष की बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी। बच्ची की तलाश में पुलिस ने महिला के घर पूछताछ के लिए गई थी। पुलिस के द्वारा पिटाई किए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि पुलिस पर लगे आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि महिला के शरीर पर के निशान खुद चीख-चीख कर पुलिस की करतूत बयां कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed