फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police arrested Smugglers who are dealing with rare species of lizard Tokay gecko

बिहार: दुर्लभ प्रजाति की छिपकली समेत दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये

Sat, 19 Sep 2020 11:46 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sat, 19 Sep 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Bihar Police arrested Smugglers who are dealing with rare species of lizard Tokay gecko
Lizard Tokay gecko - फोटो : Twitter@DGSSB

पटना में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र नगर स्थित रॉयल ऑर्बिट होटल से गुरुवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दाेनों के पास से दुर्लभ प्रजाति की छिपकली टोके गिको मिली है। यह पश्चिमी बंगाल से लाई गई थी। दोनों तस्कर इस छिपकली को बेचने में लगे थे। होटल में मोटी रकम में बेचने की डील होने वाली थी। इसी बीच इसकी जानकारी वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) को हुई। उन्होंने छापेमारी कर दोनों तस्करों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


 

25 लाख में तय हो चुका था छिपकली का सौदा
पुलिस ने बताया कि 'पूछताछ में पता चला है कि तस्करी करने वाले 25 लाख में दुर्लभ प्रजाति की छिपकली का सौदा कर चुके थे। होटल के बंद कमरे में यह सौदा पक्का हो गया था। बस पैसों के आने का इंतजार था। इसी दौरान पटना वन प्रमंडल की ओर से गठित छापेमारी दल व सशस्त्र पुलिस बल की ओर से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान तस्करों के पास दुर्लभ प्रजाति के अनुसूची चार के टोके गिको की बरामदगी हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस छिपकली की कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है। मौके से दो तस्करों को पकड़ा गया जबकि साथ आए दो तस्कर फरार हो गए। 

विज्ञापन



कटिहार के हैं दोनों तस्कर
वन प्रमंडल की पदाधिकारी रुचि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वन तस्कर कटिहार के निवासी हैं। छापेमारी में वन क्षेत्रों के पदाधिकारी, वन पाल, वन रक्षी के साथ ही पत्रकार नगर थाने के आरक्षी अवर निरीक्षक अविनाश कुमार व अन्य सशस्त्र पुलिस बल शामिल हुए। बरामद दुर्लभ प्रजाति की छिपकली को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed