{"_id":"6556216ab229c2843b006415","slug":"bihar-police-accused-of-robbery-gold-and-diamonds-worth-rs-20-crore-in-dehradun-arrested-in-vaishali-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : 20 करोड़ के सोना और हीरा लूट का आरोपी बिहार में धराया, देहरादून में हुई थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : 20 करोड़ के सोना और हीरा लूट का आरोपी बिहार में धराया, देहरादून में हुई थी लूट
Thu, 16 Nov 2023 07:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 16 Nov 2023 07:34 PM IST
सार
Bihar News : देहरादून में सोना और हीरा लूट के आरोपी को एसटीएफ ने बिहार की राजधानी से सटे जिला से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि 9 नवंबर को रिलायंस के शोरूम से अपराधियों ने 20 करोड़ रुपये के स्वर्ण आभूषण लूट लिये थे।
विज्ञापन
लूटेरों को ले जाती एसटीएफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में अपराधियों के द्वारा 20 करोड़ के सोना और हीरा लूट का कनेक्शन अब वैशाली जिले से जुड़ गया है। वैशाली जिले में देहरादून पुलिस एवं वैशाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दो अपराधियों को पकड़ा है। अपराधियों की पहचान सराय थाना क्षेत्र के मझौली निवासी विशाल कुमार के रूप में की गई है, जबकि दूसरा अमृत कुमार है जिसे पुलिस ने बिदुपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रिलायंस के शोरूम से हुई थी लूट
घटना 9 नवंबर की है जब रिलायंस के शोरूम से अपराधियों ने 20 करोड़ के स्वर्ण आभूषण की लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने शोरूम में घुसते ही शोरूम के पुरूष कर्मचारी को रस्सी से बांध दिया और 10 मिनट के अंदर लूटपाट करते हुए सभी वहां से फरार हो गये। घटना के बाद इस मामले को लेकर देहरादून पुलिस लगातार जांच पड़ताल कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान हुई जिसके बाद देहरादून पुलिस ने वैशाली पुलिस से सम्पर्क किया। लोकेशन मिलते ही बिहार एसटीएफ और उत्तराखंड एसटीएफ ने संयुक्त रूप से करवाई करते हुए विशाल और अमृत को वैशाली जिले से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अब अकाउंट पर ट्रांसफर करने वाले की हो रही तलाश
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि विशाल के मोबाइल पर लूट के लगभग डेढ़ करोड़ से ज्यादा रुपए भेजे गए थे। विशाल के भाई प्रिंस ने यह ट्रांजैक्शन विशाल के एकाउंट पर किया था। पुलिस का यह भी कहना है कि विशाल का भाई प्रिंस इस घटना में शामिल है। अब देहरादून एसटीएफ और बिहार एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को वैशाली से गिरफ्तार करने के बाद प्रिंस की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस लोकेशन के आधार पर प्रिंस को खोजने आई थी लेकिन उसके भाग जाने के कारण पुलिस ने उसके भाई विशाल को गिरफ्तार कर लिया। कहा यह भी जा रहा है कि घटना को अंजाम देने में प्रिंस था जबकि विशाल को पुलिस ने अकाउंट में हुए ट्रासफर की वजह से गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तार करने आई पुलिस ने मीडिया को कुछ भी कहने से लगातार परहेज करती रही।
विज्ञापन